सीएम अखिलेश को साइकिल मिलने पर ममता दीदी ने दी बधाई
सीएम अखिलेश को साइकिल मिलने पर ममता दीदी ने दी बधाई
Share:

कोलकाता। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव आयोग द्वारा समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल दे दिए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें शुभकामनाऐं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही सपा के अधिकारी थे। पार्टी का सिम्बल वास्तविकता में उन्हें ही मिलना चाहिए था और ऐसा हुआ भी। उन्होंने ट्विटर पर ट्विट कर सीएम अखिलेश को बधाई दी और विधानसभा चुनाव 2017 को भी उम्मीदोंभरा बताया।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में दो गुट बंट चुके थे। दोनों ही गुट अपने अपने वर्चस्व की बात कर रहे थे और असली सपा होने का दावा कर रहे थे। एक गुट समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का था तो दूसरा गुट उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का था।

दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ पार्टी पर दावा किया था मगर आखिर में ईसी ने सीएम अखिलेश को ही सपा और चुनाव चिन्ह का हकदार बताया और उन्हें साइकिल चुनाव चिन्ह के तौर पर मिल गया।

UP election : कबीरा कुर्सी एक है........

पार्टी बचाने की अपील करते हुए रो पड़े कार्यकर्ता

करीब आया नामांकन का दिन, सपा कार्यालय में बदलीं कई नेम प्लेट्स

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -