दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, यहाँ सामान्य रहेगा मौसम
दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, यहाँ सामान्य रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है। जी हाँ और कहीं प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है तो कहीं मॉनसून की वजह से जोरदार बरसात का सिलसिला जारी है। जी दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मॉनसून जल्द आने वाला है, हालांकि, प्री मॉनसून की वजह से दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में लगभग रोजाना हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग ने आज, 21 जून 2022 को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

इसी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। अगर हम गुजरात की बात करें तो यहां भी बरसात का मौसम बना हुआ है। यहां अहमदाबाद में आज फिर से बारिश होगी और यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल का आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। भोपाल में आज आंधी-तूफान आ सकता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जी दरअसल चंडीगढ़ में भी आज बारिश होगी। वहीँ उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं और राजधानी देहरादून में आज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है।

यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा यूपी में लखनऊ का आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, लखनऊ में बारिश होने की संभावना नहीं है। इसी के साथ यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में मूसलाधार बारिश होगी और पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। जी दरअसल असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक आदि जैसे राज्यों में आज बारिश होगी। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार में भी आज बारिश के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली में कब होगी मानसून की पहली बारिश ? मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

भीषण बाढ़ से बेहाल असम, पानी में बहे 2 पुलिसकर्मी, अब तक 71 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विज्ञान संस्थान के परिसर में ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -