तमिलनाडु-कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश के अनुमान, तेजी से इन राज्यों में बढ़ने वाली है ठंड
तमिलनाडु-कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश के अनुमान, तेजी से इन राज्यों में बढ़ने वाली है ठंड
Share:

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड आ चुकी है। आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आज यानी मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी के साथ आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहेगा। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु और कर्नाटक में आज भारी बारिश हो सकती है। जी दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते तमिलनाडु में 15 से 17 नवंबर तक भारी बारिश होगी।

WhatsApp लेकर आया एक और जबरदस्त फीचर

इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तमिलनाडु में गरज और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है। आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान जताया गया है। ऐसा कहा जा रहा है अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। राज्य के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और चंबा जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसी के साथ, कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, बनिहाल और जम्मू के डोडा और पुंछ में बर्फबारी हुई। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है। केवल यही नहीं बल्कि इसके बाद बारिश की गतिविधि में तेजी से गिरावट आएगी। 15 और 16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एकांत क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

वहीं, 16 और 17 नवंबर को अंडमान सागर के दक्षिण और बंगाल की निकटवर्ती दक्षिण पूर्व खाड़ी में तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में मंगलवार से शुक्रवार तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं इसके बाद शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है, जम्मू-कश्मीर में 20 नवंबर तक किसी बड़े हिमपात का अनुमान नहीं है।

शरिया कॉलेज में मुस्लिम छात्रों को सिखाई जा रही संस्कृत, यूजर्स बोले- 'पढ़ भी रहे हैं या नौटंकी'

नवंबर में जाना है घूमने तो जाएं इन बजट वाले रोमांटिक हिल स्टेशन पर

नवंबर में जाना है घूमने तो जाएं इन बजट वाले रोमांटिक हिल स्टेशन पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -