मौसम विभाग ने कहा प्रदेश में सकती है जोरदार बारिश
मौसम विभाग ने कहा प्रदेश में सकती है जोरदार बारिश
Share:

नरसिंहपुर: दिन मंगलवार को तड़के से ही छाए घने बादल कहीं- कहीं रिमझिम होते रहे तो कहीं झमाझम बरसे भी।  प्रदेश में अनेक स्थानों पर जोरदार बारिश या गरज- चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। यह भी चेतावनी  मौसम विभाग द्वारा दी गई कि कहीं- कहीं जोरदार बारिश भी हो सकती है। 

हालांकि दोपहर के वक्त को जोरदार हुई बारिश से कई स्थान तरबतर हो गए। अधिकतम तापक्रम भी नीचे लुढ़क गया। दिन का तापक्रम सामान्य से 5 डिग्री कम 25.6 डिसे दर्ज किया गया। जबकि रात का तापक्रम सामान्य से एक डिग्री कम 22.6 डिसे दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता सुबह 98 और शाम को 93 फीसदी दर्ज की गई। बीते वर्ष इसी अवधि में अधिकतम तापक्रम 30.4 और न्यूनतम 25.4 डिसे रहा।

हालांकि ज्यादा से ज्यादा  बारिश के होने की उम्मीद जतायी जा रही है  क्योंकि  पूर्वी उप्र के उपर ऊपरी हवाओं का चक्रवात है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और तीसरा झारखंड के ऊपर भी ऊपरी हवाओं का चक्रवात है। तीन तरफ से बने नए मानसून सिस्टम से जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -