देश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
देश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Share:

नई दिल्ली : देश का दो तिहाई हिस्सा लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि राजस्थान के चूरू में शनिवार को पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह 63 साल में दूसरा सर्वाधिक तापमान है। 1956 में राजस्थान के अलवर में पारा 50.6 डिग्री रहा था। 2016 में राजस्थान के ही फलोदी में अब तक का सर्वाधिक 51 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 

सोलन के जंगलों में भीषण आग, लाखों की वन संपदा राख

ऐसा रहा पूरा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर के रामगढ़ में भी 50 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में 8 भारत की ही रहीं। राजस्थान का गंगानगर 49.6 डिग्री के साथ देश की दूसरी सबसे गर्म जगह रही। यहां लगातार दूसरे दिन पारा 49.6 डिग्री रहा। दिल्ली में तापमान 46.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। 

भेड़-बकरियों को कुचल हुआ निकल गया पिकअप, बाल-बाल बचे राहगीर

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ भोपाल, लखनऊ, जयपुर, रांची, हैदराबाद और चंडीगढ़ समेत 145 शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। औसत तापमान 5 से 7 डिग्री ज्यादा रहा। जून के पहले हफ्ते में गर्मी का दौर जारी रह सकता है। इसकी वजह मानसून में देरी और प्री माॅनसून सीजन में कम बारिश बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल जनवरी से ही पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा। यह ट्रेंड अभी तक बना हुआ है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक जा घुसी एंबुलेंस, शव लेकर जा रहे युवक की मौत

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने लिया विकराल रूप

बोकारो के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो भाइयों समेत तीन की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -