उत्तर भारत में मौसम की करवट, कहीं बारिश की आशंका तो कहीं उठ सकता है बवंडर
उत्तर भारत में मौसम की करवट, कहीं बारिश की आशंका तो कहीं उठ सकता है बवंडर
Share:

नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी हिमालय में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ का असर है और ऐसे में उत्तर भारत का मौसम बदलने वाला है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम बदल रहा है। अरब सागर से उठने वाली नमी वातावरण को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल की शाम कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि कई क्षेत्रों में बारिश और हिमाचल के क्षेत्र में ओले गिरने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में तो बादलों की मौजूदगी इसका संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चलने से परेशानी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र में आंधी चलने से लोगों को परेशानी का अनुभव हो सकता है।

गर्मी के दिनों में राजस्थान के तमाम इलाकों में 4 अप्रैल को धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाकों में 4 अप्रैल की शाम से मौसम बदलने की संभावना है।

खनन से सूख रहे हैं जल स्त्रोत, HC ने दिए खनन कार्य रोकने के आदेश

विश्व की सबसे अधिक वजनदार महिला ने घटाया 140Kg वजन

1 अप्रैल से 6 से 10 फीसदी तक महंगे होंगे भारी वाहन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -