कांस्य पदक मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
कांस्य पदक मुकाबले में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
Share:

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में मुकाबले में भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम मैडल से चूक गई, मगर उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने देश के पीएम सहित प्रत्येक भारतीय के दिल को जीत लिया। भारत की बेटियां मुकाबले में अंत तक लड़ीं, मगर जीत उनके भाग नहीं आई। महिला हॉकी टीम की यात्रा बगैर मेडल के ही ओलिंपिक में पूरी हो गई।

वही ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से पराजित कर टोक्यो ओलिंपिक का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। भले ही बेहतरीन यात्रा का अंत वैसा नहीं हुआ जैसा कि प्रशंसक और टीम चाहती थीं, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा हम अपनी महिला हॉकी टीम के टोक्यो 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम की हर सदस्य उल्लेखनीय साहस तथा कौशल से भरपूर है। भारत को इस बेहतरीन टीम पर गर्व है।

वही प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी लिखा कि महिला हॉकी में हम बेहद कम अंतर से मेडल से चूक गए, मगर यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दिखाती है, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। इससे भी अहम बात यह है कि टोक्यो 2020 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत की युवा बेटियों को हॉकी को अपनाने तथा इसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा। टोक्यों ओलिंपिक में ग्रेट ब्रिटेन के विरुद्ध बहादुरी से लड़ने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को शुभकामना। अपनी लड़ाई की भावना को बनाए रखें तथा प्रेरित करते रहें। आप सभी को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Tokyo Olympics: 4 मिनट में दागे 3 गोल, लेकिन अंतिम क्षणों में महिला हॉकी टीम के हाथ से फिसली जीत

रवि शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम से कमेंट्री के लिए कार्तिक को दिया 'थम्स अप'

अल्बर्टा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने की ये नई खोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -