यमुना का जल स्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
यमुना का जल स्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
Share:

नई दिल्ली : रविवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का जलस्तर अचानक से बढ़ गया है. वहीँ आज मंगलवार को इसके जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है. हालांकि अभी यमुना के खतरे के निशान के नीचे ही है और इसके निशान से ऊपर जाने की भी संभावना कम ही है, लेकिन सावधानी बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो.

ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के DM कुणाल ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे तक ओल्ड यमुना ब्रिज पर यमुना का लेवल बढ़कर 204.26 मीटर तक पहुंच गया था. दिल्ली में यमुना के जलस्तर का वॉर्निंग लेवल 204 मीटर है और अगर इस लिहाज से देखा जाए, तो यमुना का जलस्तर वॉर्निंग लेवल को पार कर चुका है, वहीँ खतरे का स्तर 204.83 मीटर है इस स्तर तक पानी के पहुचने की संभावना कम ही है.

सोमवार को हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रविवार शाम को हथिनीकुंड बैराज से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो मंगलवार सुबह 4 बजे तक दिल्ली पहुंचेगा और इससे यमुना का जलस्तर बढ़कर 204.6 मीटर तक पहुंच सकता है. हालांकि सोमवार को ज्यादा पानी नहीं छोड़ा गया है, ऐसे में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने की संभावना कम ही है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -