नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर नेपाल जा रहा था वसीउल्लाह, बॉर्डर पर SSB ने पकड़ा
नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर नेपाल जा रहा था वसीउल्लाह, बॉर्डर पर SSB ने पकड़ा
Share:

लखनऊ: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल बॉर्डर के बढ़नी बॉर्डर से एक नाबालिग हिन्दू लड़की को सही-सलामत रेस्क्यू कर लिया है। इस लड़की को वसीउल्लाह शफी खान नामक एक आरोपित नेपाल लेकर जा रहा था। आरोपित मूल रूप से गुजरात का निवासी है, जबकि लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता और आरोपित को जिला सिद्धार्थनगर पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना शुक्रवार (9 दिसंबर) की है।

रिपोर्ट के अनुसार, रोज़ाना की तरह शुक्रवार को भी SSB के जवान बॉर्डर पर चौकसी रखे हुए थे। इस बीच दोपहर करीब 10:30 पर भारत से नेपाल की बॉर्डर में घुस रहे एक लड़के और लड़की पर जवानों की नजर पड़ी। दोनों के हाथों में सामान थे, जिस से जवानों को उनके कहीं दूर सफर से आने का संदेह हुआ। दोनों को रोक कर SSB के जवानों ने पूछताछ की, तो लड़का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके कुछ ही देर बाद SSB के जवानों ने युवक से पूछताछ में पूरा सच उगलवा लिया। लड़के का नाम वसीउल्लाह सफी खान सामने आया। वह मूल रूप से गुजरात प्रदेश के वापी जिले में बल्लम नगर क्षेत्र का निवासी है। वसीयल्लाह की आयु करीब 23 वर्ष है। वहीं लड़की उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर की निवासी है। लड़की हिन्दू है, जो लगभग 17 साल की यानी नाबालिग है।

शक होने के बाद SSB के जवानों ने दोनों को हिरासत में ले लिया और सिद्धार्थनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और  वसीउल्लाह सफी खान और लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के परिवार को संपर्क किया गया है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि वसीउल्लाह शफी खान नाबालिग हिन्दू लड़की को नेपाल के रास्ते किसी और देश ले जाने की फिराक में था। दोनों के बीच संपर्क कैसे हुआ, पुलिस इसका पता लगा रही है। आरोपितों के पास मिले दस्तावेज़ों की भी जाँच करवाई जा रही है।

लिफ्ट में 5 वर्षीय मासूम का बलात्कार, चौंकाने वाला है मामला

'बुर्के में माता सीता..', भगोड़े ज़ाकिर नाइक का फैन निकला यूपी पुलिस का कांस्टेबल मुशीर खान

बलात्कार करना चाहता था गोपाल यादव, इज्जत बचाने के लिए छत से कूदी पीड़िता, हाथ-पैर टूटे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -