मामूली विवाद के बाद उपद्रव, स्थिति नियंत्रण में
मामूली विवाद के बाद उपद्रव, स्थिति नियंत्रण में
Share:

गया। एक बार फिर बिहार में गोलियों की बौछार होती नज़र आ रही है। दरअसल यहां पर कुछ युवकों और टेंपो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इसने उपद्रव और हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान उपद्रवियों ने एक आॅटो को जला दिया। उपद्रवी एक दुकान में पहुंचे। उन्होंने वहां पर तोड़फोड़ की और फिर वहां भी आग लगा दी। विवाद के दौरान पथराव की स्थिति बन गई। पथराव के दौरान बड़े पैमाने पर लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में सूचना मिलने पर हस्तक्षेप किया और हिंसा को समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मी और मुफस्सिल थाना प्रभारी तक घायल हो गए।

ऐसे में पुलिस ने हवाई फायर किए और स्थिति संभाली। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक को आॅटो की टक्कर लग गई। कुछ विवाद के बाद मामला शांत हो गया। मगर सुबह के समय बड़े पैमाने पर युवक एकत्रित हो गए और उन्होंने स्थानीय युवक जिसे टक्कर लगी थी उससे विवाद किया और मारपीट पर उतारू हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि इन लोगों ने सड़क पर वाहनों के टायर जला दिए।

प्रदर्शनकारियों को गुस्सा एक छोटी सी दुकान पर उतरा और उन्होंने इसमें आग लगा दी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की। यहां पर कफ्र्यू जैसे हालात निर्मित हो गए थे। मगर पुलिस द्वारा हवाई फायर किए जाने और बड़े पैमाने पर बल की तैनाती किए जाने के बाद मामला नियंत्रण में आया। यहां अभी भी पुलिस कई संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात है। आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

जज को पीटने वाले वकील भुगतेंगे 6 माह की कैद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -