विवेक तिवारी हत्‍याकांड : नगर निगम में नौकरी करेगी पत्नी कल्पना तिवारी
विवेक तिवारी हत्‍याकांड : नगर निगम में नौकरी करेगी पत्नी कल्पना तिवारी
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार की रात एप्पल कंपनी के लखनऊ विभाग के मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस फायरिंग में मौत होने के बाद से यह मामला पुरे देश में गरमा रहा है। इस मामले को लेकर देश में काफी राजनीति भी हो रही है।  लेकिन इन सब चीजों के बीच यूपी सरकार ने मृतक विवेक के परिजनों की मुश्किलें कम करते हुए उनकी पत्नी को मिलने वाली सरकारी  नौकरी को लेकर चल रहे सभी विरोधाभासों को ख़तम कर दिया है। 

विवेक तिवारी मामला: मृतक के परिकर से मिले लखनऊ ADG, कहा आपको न्याय जरूर मिलेगा


 
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को लेकर हाल ही में घोषणा कर बताया है कि इस घटना में जान गवाने वाले व्यक्ति विवेक की पत्नी को लखनऊ नगर निगम में नौकरी दी जाएगी। इसके लिए उनके जरुरी दास्तावेज भी ले  गए है। हालाँकि सरकार  अभी  ये नहीं बताया है कि कल्पना को नौकरी किस पद पर दी जाएगी। इस मामले में नगर निगम के कमिश्नर इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा है कि जैसे ही शासन द्वारा उनका पद तय  कर लिया जाएगा हम इसकी  घोषणा भी कर देंगे। 

विवेक तिवारी हत्‍याकांड : गंभीर आरोपों के साथ परिवार ने दर्ज कराई नई एफआईआर

 

उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार (5 सितम्बर) की रात लखनऊ के एक प्रमुख मार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे विवेक तिवारी अपनी कार से  गुजर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने के लिए कहा लेकिन जब उन्होंने  गाड़ी नहीं रोकी तो एक पुलिस कांस्टेबल ने उस पर गोली चला दी जिस वजह से उनकी मौत हो गई।


ख़बरें और भी 

कटाक्ष: जाति है कि जाती नहीं

विवेक तिवारी हत्‍याकांड : बीजेपी मंत्री ने अपनी ही पुलिस को फटकारा, लगाए गंभीर आरोप

विवेक तिवारी हत्‍याकांड : पूरा देश कह रहा - पुलिस अंकल, गोली मत मारना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -