'जितनी लड़कियों को डेट किया उतना ही अकेला महसूस किया': विवेक ओबेरॉय
'जितनी लड़कियों को डेट किया उतना ही अकेला महसूस किया': विवेक ओबेरॉय
Share:

हैंडसम हंक कहे जाने वाले विवेक ओबेरॉय अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं लेकिन वह बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे उनके और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब विवेक शादीशुदा है। इन सभी के बीच अपने एक नए इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी लव लाइफ के एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है। जी दरअसल हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि, 'रिलेशनशिप में खराब एक्सपीरियंस के बाद वो लाइफ में एक ऐसे फेज में आ गए थे, जब वो सिर्फ कैजुअल रिलेशनशिप ही चाहते थे।'

आगे उन्होंने कहा, 'उन्होंने जितनी ज्यादा लड़कियों को डेट किया, लाइफ में खुद को उतना ही अकेला महसूस किया।' इसी के साथ उन्होंने इंटरव्यू में यह भी कहा, 'लव रिलेशनशिप में एक समय मैंने खुद को बहुत ज्यादा नीचा महसूस किया। उस चीज ने मुझे बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा और कड़वा बना दिया था। मैं सिर्फ कैजुअल रहना चाहता था और मैंने वैसा किया भी। उस राह पर चलने के दौरान मैंने जितनी ज्यादा लड़कियों को डेट किया मैंने खुद को उतना ज्यादा ही अकेला पाया।' आगे उन्होंने यह भी कहा कि प्यार के खराब एक्सपीरियंस के बाद वह अपनी लाइफ में अब आगे बढ़ चुके हैं।

आप सभी को बता दें कि एक्टर ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी रचाई थी। विवेक के दो बच्चे भी हैं। वे हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। अब अगर विवेक के फिल्मी करियर की बात करें तो वो कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में साथिया, युवा, शूटआउट एट लोखंडवाला शामिल हैं। वहीं अब जल्द ही वह फिल्म Kaduva में नजर आएंगे।

मंदिर के अंदर जा रहे थे दलित दूल्हा-दुल्हन तो पुजारी ने लगाई रोक, बोले- 'तुम्हारे लिए बाहर बनाई गई है जगह'

VIDEO: टाइगर ने बोला अपना वायरल डायलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या', नहीं रुकी हंसी

पत्नी बोली 'आज थक गई हूं', गुस्से में आया पति और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -