'मैं इस्लामोफोबिक साजिश पर न्यायमूर्ति धूलिया के विचार जानना चाहता हूं': विवेक अग्निहोत्री
'मैं इस्लामोफोबिक साजिश पर न्यायमूर्ति धूलिया के विचार जानना चाहता हूं': विवेक अग्निहोत्री
Share:

बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को अक्सर सुर्ख़ियों में देखा जाता है। वह एक के बाद एक हर मुद्दे पर बोलते हैं। जी दरअसल विवेक सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं और अब विवेक अग्निहोत्री ने कर्नाटक हिजाब बैन मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सुधांशु धूलिया पर तंज कसा है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया विभाजित फैसले में कर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ फैसला देने वालों में न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया भी थे। यहाँ न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने कहा था कि हिजाब पसंद का मामला है।

उनके इस फैसले की वजह से उनको सोशल मीडिया पर एक वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ी है और इस विवाद में सुधांशु धूलिया के छोटे भाई फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया भी घिर गए हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सुधांशु धूलिया के फैसले पर तंज कसा है। जी दरअसल उन्होंने लिखा- ''मैं बुर्का के खिलाफ इस अंतरराष्ट्रीय, इस्लामोफोबिक साजिश पर न्यायमूर्ति धूलिया के विचार जानना चाहता हूं।" आप सभी को बता दें कि कुछ दिनों पहले स्विस सरकार के द्वारा बुर्का प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाने का बिल संसद में पेश किया था।

जी हाँ और विवेक अग्निहोत्री ने स्विस सरकार की ओर से जारी किए गए इस बिल की एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए जस्टिस सुधांशु धूलिया पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया, ''मैं बुर्का के खिलाफ इस अंतरराष्ट्रीय, इस्लामोफोबिक साजिश पर न्यायमूर्ति धूलिया के विचार जानना चाहता हूं।"

VIDEO! ‘मोटी मंत्री के लिए नहीं लाई केक’, स्मृति इरानी को लेकर बोली ये बच्ची

'टाइगर-3' को लेकर आई बड़ी खबर, सलमान खान ने दी जानकारी

VIDEO! आँखों में दर्द हुआ तो अस्पताल गई महिला, जाँच किया तो डॉक्टर भी रह गए दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -