विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया फिल्म फेयर अवाॅर्ड, बोले- 'मैं ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करूँगा जो...'
विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया फिल्म फेयर अवाॅर्ड, बोले- 'मैं ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करूँगा जो...'
Share:

मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वे कुछ ऐसा कह जाते हैं कि ख़बरों में आ जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म इंडस्ट्री के अवॉर्ड फंक्शन पर तंज कसा है। तथा फिल्म फेयर अवॉर्ड 2023 का बायकॉट करने का फैसला भी लिया है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन का एक पोस्ट साझा किया किया। इस पोस्ट में द कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, भूल भुलैया 2, बधाई हो 2 और ऊंचाई सम्मिलित हैं। इसी के साथ विवेक ने एक काफी लंबी पोस्ट लिखकर फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन को टारगेट किया है।  विवेक ने लिखा है, “मुझे मीडिया से पता चला कि द कश्मीर फाइल्स को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। मगर मैं विनम्रतापूर्वक इन अनैतिक एवं सिनेमा विरोधी पुरस्कारों का हिस्सा बनने से मना करता हूं।

वही इसका कारण है कि फिल्मफेयर के अनुसार स्टार्स के अतिरिक्त किसी का कोई चेहरा नहीं है। कोई मायने नहीं रखता। इसलिए फिल्मफेयर की चापलूस और अनैतिक दुनिया में संजय भंसाली या सूरज बड़जात्या जैसे मास्टर डायरेक्टस का कोई चेहरा नहीं है। संजय भंसाली आलिया भट्ट की भांति नजर आते हैं, सूरज मिस्टर बच्चन की भांति और अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन की भांति। ऐसा नहीं है कि एक फिल्म मेकर की गरिमा फिल्मफेयर पुरस्कारों से आती है मगर इस अपमानजनक व्यवस्था को समाप्त होना चाहिए। आगे विवेक ने लिखा, “ इसलिए, बॉलीवुड के एक भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूस प्रतिष्ठान के खिलाफ मेरे विरोध और असहमति के रूप में मैंने ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। मैं किसी भी दमनकारी एवं भ्रष्ट प्रणाली या पुरस्कारों का हिस्सा बनने से मना करता हूं जो लेखकों, निर्देशकों और फिल्म के अन्य एचओडी एवं चालक दल के सदस्यों को सितारों के नीचे और/या गुलामों के तौर पर मानते हैं।” 

VIDEO! अनुष्का शर्मा ने ऐश्वर्या राय से पूछ लिया ऐसा सवाल कि कन्फ्यूज्ड हो गई एक्ट्रेस

अपनी ही फिल्म के प्रीमियर पर नहीं किया शहनाज गिल को इनवाइट, रो-रोकर बुरा हो गया था एक्ट्रेस का हाल

सलमान खान को सताया लॉरेंस का डर! एक्टर के इस वीडियो को देख बोले लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -