'विराट की सेंचुरी हो गई और प्याज की भी', बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी ने BJP पर बोला हमला
'विराट की सेंचुरी हो गई और प्याज की भी', बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी ने BJP पर बोला हमला
Share:

धार: सोमवार को धार जिले के कुक्षी विधानसभा के ग्राम डही में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार को लेकर पहुंची थीं। आदिवासियों को साधने के लिए यहां उनकी सभा की गई। उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। प्याज के बढ़ती कीमतों पर तंज कसा। उन्होंने युवाओं के रोजगार तथा बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सरकार पर हमला बोला। प्राप्त खबर के मुताबिक, डही के पुलिस ग्राउंड पर आमसभा हुई। कमलनाथ भी प्रियंका के साथ थे। धार जिले की सातों विधानसभा समेत बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों से उनकी सभा को लेकर उम्मीदवार तथा पार्टी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। 

सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत गर्व हो रहा है। ये पावन धरती है। आप सब जानते हैं कि मैं इंदिरा गांधी जी की पोती हूं। आप सब उनको बहुत मानते थे, आपके मन में उनके लिए बहुत इज्जत थी। आपके लिए भी उनके दिल मे बहुत इज्जत तथा श्रद्धा थी। वो आपकी संस्कृति समझती थीं। इसलिए उन्होंने और जवाहरलाल नेहरू जी ने आपके लाभ की नीतियां बनाईं। आज जब मैं यहां आ रही थी तो कई नौजवान खड़े देखे। मैं पूछना चाहती हूं कि कितने नौजवान हैं, जिन्हें भाजपा ने रोजगार दिया है। इस सरकार ने 22 हजार ऐलान किए हैं, मगर 22 भी पूरी नहीं किए। उन्होंने कहा कि मध्य राज्य की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर विश्वास है। बीजेपी जा रही है तथा कांग्रेस आ रही है। 

प्रियंका ने कहा कि युवाओं को न रोजगार प्राप्त हो रहा है, न ही मध्य प्रदेश में उद्योग लग रहे हैं। उज्जैन में एक बच्ची के साथ बलात्कार होता है। आपके राज्य में प्रतिदिन 17 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि अब आपके सामने चुनाव हैं, आप चुनिए कि क्या आपको फिर से इन्हें 5 वर्ष देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़ें? इन्होंने रोजगार के साधन समाप्त कर दिए। बच्चों ने तैयारी की कि सेना में जाएंगे इन्होंने अग्निवीर योजना लगा दी कि 4 वर्ष करो और घर जाओ। यहां पर रोजगार के साधन समाप्त करके बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दिए गए हैं, जबकि हमने छत्तीसगढ़ में लेने की बजाय सभी के जेब में डाला है। 

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी बोलते थे के सचिन की सेंचुरी हो गई। अब प्याज सेंचुरी लगाएगा, मगर अब देखिए विराट की सेंचुरी हो गई तथा प्याज की भी हो गई। मामा जी के घोटाले की लंबी सूची है, यह सरकार कमीशन की सरकार है। चुनाव के वक़्त यहां खड़े होकर कोई भी ऐलान कर सकता है, मगर यह आपको सोचना होगा कि कौन से ऐलान पुरे हो सकते है। आपके पास किसानों का कर्ज माफ करने को पैसे नहीं, मगर आप बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक रोजगार हैं। जागरूक बनो दूसरे राज्यों में कांग्रेस के सरकार कितना काम कर रही है यह लोगों से पूछो। मामा जी को 3 माह पहले ही बहनों की याद क्यों आई, इसके पहले भी बहनें सभी जिम्मेदारियां उठा रही थीं। बीते 18 वर्षों से उनकी सरकार है इन्हें तब याद नहीं आई। महिलाओं के लिए आरक्षण बिल लेकर आए क्यों?, मगर यह 10 वर्ष पश्चात् लागू होगा हम कहते हैं अभी करो अभी लागू करने में क्या परेशानी है। 
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि जातिगत मतगणना करो जिससे सभी वर्गों को लाभ प्राप्त हो सके, मगर इनका मुंह बंद हो जाता है। आपने इनका एक वीडियो तो देखा होगा, मगर चुनाव के पहले ही सीएम ने उसके पांव धो लिए हमको पूछना पड़ेगा कि सरकार की नीयत क्या है। आपने 18 वर्षों में देख लिया है, भ्रष्टाचार भुगत लिया, महंगाई भुगत ली, बेरोजगारी भुगत ली, अब यह आपको सोचना है कि अगले 5 वर्ष इनका अत्याचार और सहना है? मैं आपसे वोट नहीं मांगूंगी। आपसे जागरूकता मांगूंगी। आपने इस सरकार को जो देखा है जो समझा है। उसके मुताबिक, अपनी जागरूकता बढ़ाओ और उसके मुताबिक ही अपना वोट दो। यदि आप आज भी इंदिरा गांधी को याद करते हैं, तो इसलिए याद नहीं करते कि वह झूठे ऐलान करते थे, इसलिए याद करते हैं कि उन्होंने आपके जल जंगल जमीन आपको दिए। 

नेपाल में चार दिन में तीसरी बार आया भूकंप, दिल्ली-NCR में भी महसूस किए गए झटके

बैंक फ्रॉड मामले में पंजाब के AAP विधायक जसवंत सिंह को ED ने हिरासत में लिया

आय से अधिक संपत्ति: जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे तमिलनाडु के मंत्री, पूरा खेल समझ गए CJI, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -