सुभेंदु अधिकारी की रैली के दौरान हिंसा, TMC कर्यकर्ताओ पर पथराव करने का आरोप
सुभेंदु अधिकारी की रैली के दौरान हिंसा, TMC कर्यकर्ताओ पर पथराव करने का आरोप
Share:

कोलकाता: बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी गुरुवार (8 सितम्बर) को  हुगली जिले के तारकेश्वर में एक रैली कर रहे थे। इस रैली के दौरान उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान भाजपा और TMC के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई और दोनों गुटो ने एक दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

इस हिंसक झड़प में 10 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से तीन लोगों को अधिक चोंटें आई हैं उन्हें तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। जबकि 7 लोगों को मामुली रूप से चोट आई थी, जिनका प्राथमिक उपचार करके उन्हें घर पहुंचा दिया गया है। यह घटना उस समय हुई, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी एक सियासी रैली को संबोधित करने के लिए तारकेश्वर पहुंचे और TMC के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा करते हुए कहा कि TMC कार्यकर्ता, रैली को बाधित करने का प्रयास कर रहे थे। ये रैली भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर TMC शासन की आलोचना करने के लिए आयोजित की गई थी, वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने भी आरोप लगाया कि प्रतिभागियों पर पत्थर फेंके गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों के एक समूह ने जुलूस में काले झंडे लहराए, जिसके बाद भाजपा के सदस्यों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आरोप लगाया।

अब बॉर्डर पर हिमाकत नहीं कर सकेगा चीन.., LAC पर एयरफोर्स का बेस बना रहा भारत, मिली मंजूरी

AAP शासित दोनों प्रदेशों के पास पैसा नहीं..., दिल्ली और पंजाब में कर्मचारियों का वेतन अटका !

जिस मेधा पाटकर ने गुजरात को पानी के लिए तरसाया, उन्हें AAP का सपोर्ट ! भड़की भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -