बहुत ही मशहूर शेफ विकास खन्ना का आज जन्मदिन है। विकास खन्ना का जन्म 14 नवंबर 1971 को अमृतसर में हुआ था और आज वह दुनिया के मशहूर शेफ हैं। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस समय उनका जन्म हुआ था उस समय वह विकलांग थे। जी हाँ, उस समय उनके पैरों की बनावट ठीक नहीं थी। इसी के कारण वह घंटो मां-दादी के साथ रसोई में बैठे रहते, यहीं से हुई थी उनके जीवन में खाना बनाने की शुरुआत। उन्होंने 17 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है सबसे पहले तो उन्होंने अपने घर के पीछे ही एक छोटा सा बैंक्विट हॉल खोला लेकिन इस काम में वह सफल नहीं हो पाए।
उसके बाद उन्होंने और भी कई काम किये लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वैसे विकास स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘मास्टर शेफ’ को होस्ट कर चुके हैं और इसी शो में उन्होंने बताया था कि, ‘बचपन में उनकी दादी अमृतसर की एक छोटी सी गली में पराठें बनाती थीं और वह अपनी मां के साथ उसे बेचा करते थे’। एक बार एक इंटरव्यू में विकास ने बताया था कि, 'जब वो अमेरिका गए वो दौर उनके लिए बेहद मुश्किल था। उन्होंने कई रातें सड़कों और स्टेशन पर सोकर बिताईं, इतना ही नहीं उन्हें कई बार बर्तन धोने जैसे काम भी करने पड़े।'
जी दरअसल का बार विकास को न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट ‘सलमान बॉम्बे’ में काम करने का मौका मिला और उसके बाद करीब 7 साल बाद उन्हें एक शो में आने का न्यौता मिला। उन्होंने राजेश भारद्वाज के साथ मिलकर ‘जुनून’ नाम के रेस्टोरेंट को न्यूयॉक में साल 2010 में खोला और आज ये अमेरिका का सबसे मशहूर रेस्टोरेंट है। वैसे आज विकास का नाम मशहूर शेफ की लिस्ट में है और वह भारत के पीएम और राष्ट्रपति के लिए खाना भी बना चुके हैं।
कोरोना वायरस की चपेट में थे राइटर वामसी राजेश, हुआ निधन
JDU तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- RJD कार्यकर्ताओं की गुंडई पर मौन क्यों?