दर्दनाक हादसे का शिकार हुई बस, 9 लोगों की गई जान
दर्दनाक हादसे का शिकार हुई बस, 9 लोगों की गई जान
Share:

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में बृहस्पतिवार की रात को बस दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली है। हादसों में 34 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए डड़ेलधूरा और धनगड़ी के हॉस्पिटल में भेजा गया है। जंहा बृहस्पतिवार की  रात बैतड़ी से महेंद्रनगर के लिए चली पवनदूत यातायात की रात्रिकालीन बस रात्रि 10 बजे पाटन के खोड़पे बाजार के नजदीक छह 100 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में प्रहरी जवान रण बहादुर चंद, कर्मचारी कवींद्र जोशी, सित्तड़ गांव के करन सिंह ऐर, दार्चुला के तर्कराज गिरी, जगन्नाथ ओझा, कंचनपुर की विजना धामी, धनगड़ी के नरेंद्र चैधरी, ऋषिराम चैधरी की मौके पर ही जान चली गई है।

घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दी: कंचनपुर की 15 साल कि तीका कार्की की हॉस्पिटल ले जाते समय जान चली गई। दुर्घटना में गंभीर 12 जख्मियों को धनगड़ी और 22 को डड़ेलधूरा हॉस्पिटलों में भेजा गया। जंहा इस बात का पता चला है कि बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की वजह से अधिक यात्री होना या चालक को झपकी आना हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दी गई है। नेपाल के पहाड़ी जिलों में गवर्नमेंट  ने रात्रि बस सेवा को अनुमति जारी कर दी है। ऐसे में दुर्घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य करना बहुत कठिन होता है।

राहुल को लेकर ओबामा ने की ये टिप्पणी, नाराज कांग्रेस MP ने किया अनफॉलो

भाजपा सांसद ने नीतीश से किया आग्रह, बोले- शराबबंदी कानून में करें संशोधन

केरल पुलिस ने ईरानी गिरोह को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -