दिलीप कुमार के बाद बॉलीवुड से एक और नगीना हुआ रुखसत
दिलीप कुमार के बाद बॉलीवुड से एक और नगीना हुआ रुखसत
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर प्रोड्यूसर-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा का देहांत हो गया है। वीर चोपड़ा का निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ है। वह 5 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। वीर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, ब्रोकन होर्स, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स में अपने भाई विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, वीर चोपड़ा महामारी में मालदीव गए थे। जहां पर वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के दो दिन पश्चात् वह मुंबई वापस आ गए थे। रिपोर्ट्स की माने चो वीर मुंबई वापस आते ही मुंबई के एच।एन रिलायन्स हॉस्पिटल में भर्ती हो गए थे। जहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वह हॉस्पिटल में 21 दिन तक भर्ती रहे। रिपोर्ट्स की माने तो वीर चोपड़ा ने 5 जुलाई की शाम को अंतिम सांस ली तथा 6 जुलाई को उनका दाह संस्कार किया गया।

वही वीर चोपड़ा कई वर्षों से अपने भाई की सहायता करते आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह विधु की स्क्रिप्ट में बहुत सहायता किया करते थे। रिपोर्ट्स की माने तो जब विधु विनोद चोपड़ा ने मूवी परिंदा की स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट भाई वीर के साथ साझा किया था तो उन्होंने बताया था कि उन्हें फर्स्ट हाफ बेहद पसंद आया है मगर उन्हें सेकेंड हाफ कुछ खास पसंद नहीं पाया। जिसके पश्चात् उन्होंने इसमें परिवर्तन करके उन्होंने इस फिल्म को क्लासिक बना दिया था।

पैपराजी पर भड़कीं कृति सेनन, कहा- 'अंतिम संस्कार एक निजी आयोजन होता है'

'ट्रेजेडी किंग' के निधन के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा- हैरान हूं उन्हें अभी तक नहीं मिला...

बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद अब हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरेगी आलिया भट्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -