VIDEO! करोड़ों रुपयों के नोटों और सिक्कों से सजा श्री गणेश का दरबार, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
VIDEO! करोड़ों रुपयों के नोटों और सिक्कों से सजा श्री गणेश का दरबार, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Share:

बेंगलुरु: इस बार गणेश चतुर्थी भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाएगी। अंग्रेजी महीने के मुताबिक, यह सितंबर माह की 19 तारीख को पड़ रही है। 10 दिन चलने वाले इस पर्व की धूम पूरे भारत में देखने को मिलेगी। वही इस बीच गणेश चतुर्थी पर कर्नाटक के बेंगलुरु में जेपी नगर स्थित सत्य गणपति मंदिर परिसर को लगभग ढाई करोड़ रुपये के सिक्कों और नोटों से सजाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बेंगलुरु और समूचे कर्नाटक में सोमवार से गणेश चतुर्थी उत्सव धार्मिक उत्साह के साथ आरम्भ हो गया है। भक्त प्रभु श्री गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों एवं पंडालों में जा रहे हैं। अपनी अनूठी सजावट के चलते सत्यगणति मंदिर भक्तों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। न्यासियों के अनुसार, इस मंदिर का प्रबंधन संभाल रहे गणपति शिर्डी साई न्यास ने पांच, 10 एवं 20 रुपये के सिक्कों की मालाएं तैयार की हैं। इसी के साथ-साथ 10,20,50,100,200 और 500 रुपये के नोटों की भी मालाएं तैयार की गई हैं। ये सभी मालाएं लगभग ढाई करोड़ रुपये की हैं।

वही एक न्यासी ने बताया कि लगभग 150 व्यक्तियों की टीम ने एक महीने के चलते सिक्कों और नोटों की मालाओं से मंदिर की सजावट की। उनके अनुसार, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं एवं CCTV से भी निगरानी रखी जा रही है। सिक्कों का उपयोग कर कलात्मक चित्रण किया गया है। इनमें प्रभु श्री गणेश, 'जय कर्नाटक', 'राष्ट्र प्रथम', 'विक्रम लैंडर', 'चंद्रयान' एवं 'जय जवान जय किसान' की छवियां सम्मिलित हैं। एक न्यासी ने बताया कि नोटों एवं सिक्कों से की गई यह सजावट एक सप्ताह के लिए रहेगी।

'राज्यसभा के उपसभापतियों के पैनल में अब 50% महिला सांसद..', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया ऐलान

'भाजपा सरकार जल्द चुनाव कराए तो भी..', सीएम नितीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

कल से नए संसद भवन में चलेगा सदन, तो क्या 96 साल पुरानी ईमारत तोड़ दी जाएगी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -