Video: 5000 वर्ष प्राचीन हिन्दू मंदिर के आस-पास बांग्लादेशियों का कब्ज़ा, जानें 'असम हिंसा' का पूरा सच
Video: 5000 वर्ष प्राचीन हिन्दू मंदिर के आस-पास बांग्लादेशियों का कब्ज़ा, जानें 'असम हिंसा' का पूरा सच
Share:

गुवाहाटी: असम के दरांग जिले में गुरुवार (23 सितंबर 2021) को जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस को अपने ऊपर हमला होने के बाद गोलियां चलाने पड़ी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि हमले में 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एक फोटोग्राफर को भी हिरासत में लिया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की CID जाँच के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लोग बता रहे हैं कि किस प्रकार जमीन पर कब्जा जमाए बांग्लादेशियों ने सुनियोजित तरीके से पुलिस पर हमला किया, जिससे पुलिस फायरिंग करने पर मजबूर हुई।

 

असम के DGP ने देर रात ट्वीट करते हुए बताया है कि सिपाझार में उन्होंने जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जो कैमरामैन वीडियो में जख्मी को मारते देखा गया था, वह फिलहाल असम CID की हिरासत में है। सीएम हिमंत बिस्वा ने CID को जाँच के आदेश दिए हैं। बिस्वा सरकार में मंत्री अशोक सिंगला ने बताया है कि प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई हजारों वर्ष प्राचीन हिंदू मंदिर को सुरक्षित करने के लिए की गई थी, जहाँ गैर कानूनी रूप से कब्जा किया गया था। उन्होंने लिखा कि, 'सीएम हेमंत बिस्वा के नेतृत्व वाली हमारी सरकार गरुखुटी, सिपाझार, दारंग जिले के 5000 वर्ष प्राचीन विरासत हिंदू मंदिर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।' सिंगला ने आगे कहा कि, 'हम अपनी तमाम प्राचीन संरचनाओं और मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त असम के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं, जिन्हें अवैध अप्रवासियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है।'

 

वॉयस ऑफ असम ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि हजारों बीघा भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के पहले ही वहाँ के लोग पुलिस पर हमला करने के लिए तैयार थे। साझा की गई वीडियो में देख सकते हैं कि हजारों की भीड़ मुर्दाबाद, हाय-हाय के नारे लगा रही है। पत्रकार अभिजीत मजूमदार भी 1 मिनट का एक वीडियो शेयर कर बताया है कि पूरे भारत में NRC की आवश्यकता क्यों है। उन्होंने लिखा कि, 'अतिक्रमणकारियों और घुसपैठियों की इस जानलेवा भीड़ से असम पुलिस को डील करना था। यही वजह है कि पूरे भारत में NRC लागू किया जाना चाहिए। बहुत बढ़िया हिमंत बिस्वा।'

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 2019-20 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार किए प्रदान

अफगान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है: विदेश मंत्री

सुष्मिता सेन की 'आर्या' को मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2021 में नॉमिनेशन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -