VIDEO! ज्योति आम्गे के साथ खली ने की ऐसी हरकत, देखकर लोग बोले- 'एक औरत है वो'
VIDEO! ज्योति आम्गे के साथ खली ने की ऐसी हरकत, देखकर लोग बोले- 'एक औरत है वो'
Share:

द ग्रेट खली ने विश्व की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आम्गे के साथ एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में दोनों बहुत फन करते दिखाई दे रहे हैं। खली एक हाथ से ही ज्योति को पूरी तरह उठा लेते हैं तथा फिर हवा में घुमाते हैं। बाद में वो उन्हें अपने पैर पर बिठा लेते हैं। इस के चलते ज्योति भी बहुत हंसती हुई नजर आती हैं। ये वीडियो जहां कुछ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग इसे देखकर खली की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो को खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 दिन पहले शेयर किया था। 

वही वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिन सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को फन के तौर पर देखा उन्होंने तमाम मजाकिया कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने लिखा, 'लगता है जैसे खिलौना पकड़ा है।' दूसरा यूजर लिखता है, 'सर का टैडी बीयर।' तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की। एक शख्स ने लिखा, 'खली सर वो एक वयस्क है।' एक अन्य शख्स ने कहा, 'वो एक वयस्क महिला है, क्या उसे इस तरह पकड़ना ठीक है?' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। 

बता दें, 16 दिसंबर, 1993 को जन्मीं ज्योति महाराष्ट्र के नागपुर से हैं। वो 30 वर्ष की हो गई हैं। उनके नाम विश्व के सबसे छोटे कद वाली महिला का खिताब है। ज्योति दुनिया घूम चुकी हैं। वो तमाम स्टार्स से मिली हैं। उन्होंन देश विदेश के बड़े शोज में भी भाग लिया है। वहीं अपना 30वां जन्मदिन उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। ज्योति के चेहरे पर हमेशा ही बड़ी सी मुस्कान रहती है। 

बचपन के दोस्त संग शादी रचाएगी ये बॉलीवुड अदाकारा, खुद कही अपने दिल की बात

अब इस एक्ट्रेस संग नजर आएँगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई होर्डिंग हादसे में गई कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की जान, अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -