VIDEO! बेटी अनायरा संग रैंप वॉक करते नजर आए कपिल शर्मा, क्यूटनेस पर फ़िदा हुए फैंस
VIDEO! बेटी अनायरा संग रैंप वॉक करते नजर आए कपिल शर्मा, क्यूटनेस पर फ़िदा हुए फैंस
Share:

जाने माने मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का उनकी बेटी अनायरा के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा एवं उनकी बेटी दोनों ही ब्लैक ड्रेस पहनी थी तथा नन्हीं अनायरा ने पापा कपिल संग रैंप पर वॉक करते हुए गजब का आत्मविश्वास दिखाया। उसने दर्शकों की ओर वेव किया तथा फिर लोगों को कपिल के बोलने पर फ्लाइंग किस भी दी। कपिल शर्मा अपनी नन्हीं बेटी को देखकर मुस्कुराते नहीं थक रहे थे। इंटरनेट पर कपिल एवं अनायरा के रैंप वॉक का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो को पेपराजी विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो पर एक शख्स ने अनायरा की रैंप वॉक देखकर कमेंट सेक्शन में लिखा- वह काफी कुछ गिन्नी जैसी लग रही है। दूसरे शख्स ने लिखा- वह बिलकुल अपनी मां पर गई है। कुछ लोगों ने अनायरा का मजाक बनाते हुए उनके लुक की तुलना बिग बॉस 16 फेम गायक अब्दू रोजिक से भी की है। इस प्रकार के यूजर्स को प्रशंसक करारा जवाब देते नजर आए।

वही एक शख्स ने लिखा- बच्ची कितनी प्यारी लग रही है। कितनी क्यूट स्माइल है। इसलिए नहीं कि वह कपिल शर्मा की बेटी है। मगर वो वाकई क्यूट है। बता दें कि इस इवेंट में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक एवं भारती सिंह भी उपस्थित थे। इसी इवेंट में भारती सिंह भी अपने बेटे गोला के साथ रैंप वॉक करती नजर आई। भारती सिंह जहां ब्लैक ड्रेस में थीं वहीं उनके बेटे लक्ष्य ने ब्लू ड्रेस पहना हुआ था। इंटरनेट पर ये वीडियो इस समय धमाल मचाया हुआ है।

असित मोदी पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद जेनिफर ने शेयर किया नया VIDEO

सबा इब्राहिम का टूटा मां बनने का सपना

भिड़े ने किया असित मोदी का सपोर्ट तो बोली जेनिफर- 'वह भी एक मर्द है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -