खतरों के खिलाड़ी में होगी इस एक्टर की एंट्री, नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस
खतरों के खिलाड़ी में होगी इस एक्टर की एंट्री, नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस
Share:

टीवी के चर्चित स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर इस समय दर्शकों के बीच बहुत हाइप बना हुआ है। इस शो को लेकर निरंतर नई अपडेट्स सामने आ रही है। प्रशंसकों को भी रोहित के इस शो के आरम्भ होने का बेसब्री से इंतजार है। अब तक इस शो से कई नाम जुड़ चुके हैं। यही नहीं, इस शो के लिए बिग बॉस के कई प्रतियोगियों का नाम भी ख़बरों में बना हुआ है। ऐसे में अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए एक नाम फाइनल हो चुका है। इस अभिनेता की पत्नी भी रोहित शेट्टी के शो में धमाल मचा चुकी है। 

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए जिस अभिनेता की बात हो रही है वो कई और नहीं बल्कि जाने माने अभिनेता और दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया हैं। दिव्यांका 'खतरों के खिलाड़ी 11' का हिस्सा रही थीं। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित के शो लिए विवेक को अप्रोच किया गया है। यही नहीं, शो में विवेक की एंट्री को भी फाइनल बताया जा रहा है। पहले भी विवेक का नाम सामने आ चुका है। ऐसे में इस बार बताया जा रहा है कि उन्होंने रोहित के शो को करने के लिए हामी भर दी है।

हालांकि, अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, किन्तु यदि विवेक शो में हिस्सा लेंगे तो दर्शकों के लिए दिव्यांका के बाद उन्हें खतरों से खेलते हुए देखना बेहद दिलचस्प होगा। बता दें कि विवेक ने 'झलक दिखला जा 11' में अपने डांस से प्रशंसकों एवं जजेस को बहुत इंप्रेस किया था। मगर शो की ट्रॉफी उनके हाथ नहीं बल्कि मनीषा रानी के हाथ गई।

ईशा और अभिषेक के बीच फिर छिड़ी भयंकर जंग, एक्ट्रेस ने एक्टर को बुलाया 'भाई'

लापता हुए 'तारक मेहता...', शो के 'सोढ़ी', पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

एक्टर शहजादा धामी को लेकर राजन शाही ने किया ये शॉकिंग खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -