वाइस एडमिरल बिमल वर्मा की याचिका खारिज, नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को दी थी चुनौती
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा की याचिका खारिज, नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को दी थी चुनौती
Share:

नई दिल्लीः वाइस एडमिरल बिमल वर्मा को बड़ा झटका लगा है। सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। वाइस एडमिरल वर्मा ने बीते दिनों नौसेना प्रमुख के तौर पर कर्मबीर सिंह की नियुक्ति को चुनौती दी थी। याचिका में एडमिरल वर्मा ने कहा कि उन्हें वरिष्ठ होने के बाद भी नौसेना का प्रमुख क्यों नहीं बनाया गया। इसके खिलाफ उन्होंने सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में अपनी याचिका दायर की थी। ससे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा थे। 30 मई को वह सेवानिवृत हुए हैं।

इसके बाद एडमिरल कर्मबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख बनाया गया था। आपको बता दें कि भारतीय सरकार की तरफ से यह चयन मेरिट आधारित रुख अपनाते हुए लिया गया है। इसके तहत पद पर वरिष्ठतम अधिकारी को नियुक्त करने की परंपरा का पालन नहीं किया गया है। गौरतलब है कि साल 2016 में ही सेना प्रमुख नियुक्ति करने पर सरकार ने वरिष्ठतम होने की परंपरा का पालन नहीं किया गया था।

इस दौरान नौसेना प्रमुख के लिए कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए थे। इसमें वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार, पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी इन सी वाइस एडमिरल अजित कुमार और दक्षिणी नौसेना कमान के एफओसी इन सी वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला शामिल रह हैं। इस मुद्दे को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। विपक्ष ने सरकार पर निशाना भी साधा था। 

प्रतिशोध की आग में जल रही महिला ने मुंडाया सिर, कहा- जब तक मेरे पिता के हत्यारे....

MP पुलिस के शातिर चैन स्नैचर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर मांगी भीख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -