आॅड ईवन फाॅर्मूले को लेकर विहिप - राज्य सरकार में तनातनी
आॅड ईवन फाॅर्मूले को लेकर विहिप - राज्य सरकार में तनातनी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की राज्य सरकार और विश्वहिंदू परिषद के बीच आॅड - ईवन फाॅर्मूले को श्री राम नवमी के दिन लागू किए जाने पर विवाद हो गया है। दरअसल राज्य सरकार चाहती है कि यह फाॅर्मूला राम नवमी के दिन से ही लागू हो जाए। मगर विश्वहिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने इसे रामनवमी के दिन से लागू न करने की अपील भी की है। विहीप नेताओं का कहना है कि रामनवमी के दिन शोभायात्रा आदि निकलती हैं।

इस दिन कई कार्यक्रम होते हैं ऐसे में यह फाॅर्मूला इस दिन लागू न किया जाए मगर सरकार इसे श्री रामनवमी पर लागू करने पर ही अड़ी हुई है। विनोद बंसल ने कहा कि शोभा यात्रा को रोका नहीं जा सकता है। हालांकि उन्होंने लोगों को परेशानी होने की बात भी कही और कहा कि इस फाॅर्मूले को लागू करने के लिए राम नवमी के अलावा दूसरा दिन लागू किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मोती बाग के सर्वोदय कन्या विद्यालय में बच्चों को शपथ दिलवाई थी। जिसमें आॅड ईवन फाॅर्मूले को लेकर जानकारी भी दी गई थी। यही नहीं राष्ट्रीय राजधानी में लागू किए जा रहे सम - विषम और द्वितीय चरण के दिशा - निर्देशों को लेकर घोषणा भी की गई थी। हालांकि महिलाओं और विद्यार्थियों को योजना में छूट दिए जाने की बात भी कही गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -