किसान आत्महत्या मामले में वसुंधरा ने साधा गहलोत पर निशाना
किसान आत्महत्या मामले में वसुंधरा ने साधा गहलोत पर निशाना
Share:

जयपुर : प्रदेश में हुई एक किसान की मौत को लेकर अब राजनीति गरमा चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। राजे ने लिखा ‘किसानों के हितैषी बनने का ढोंग करने वाले अशोक गहलोत को किसानों की पीड़ा नजर नहीं आती। आएगी भी कैसे, 16 दिन के कार्यकाल में 11 दिन तो मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ‘एक परिवार’ की चाटुकारिता में लगा दिए।

राम मंदिर बयान पर अब शिवसेना ने बोला मोदी पर हमला

हर निर्णय आलाकमान से होते है 

प्राप्त जानकारी अनुसार वसुंधरा ने ट्वीट पर अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन के गोविंदपुरा गांव में बीते शनिवार को खेत पर पिलाई करने गए किसान की मौत की खबर को शेयर किया। राजे ने गहलोत सरकार के हर फैसले में दिल्ली के हस्तक्षेप को लेकर भी हमला करते हुए कहा कि चाहे वो सीएम का नाम हो या मंत्रिमंडल व उनके पोर्टफोलियो, हर निर्णय आलाकमान से तय हुए हैं।

प्रदेश में अब गरमा रहा है कमलनाथ सरकार का राष्ट्रगीत बंद मामला

पूर्व मंत्री ने बोला जुबानी हमला 

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान का मुख्यमंत्री तय करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका ने इसलिए गहलोत की मदद की, क्योंकि कांग्रेस को प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दर्ज मामले को दबाना है। 

अमेरिका : शटडाउन अब भी जारी, खत्म कराने के लिए डेमोक्रेट सांसद कराएंगे वोटिंग

नए साल पर म.प्र पुलिसकर्मियों को सौगात, अब से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी में कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -