पति ने भाई बनकर करवाई पत्नी की दूसरी शादी, हनीमून पर गई महिला और फिर....
पति ने भाई बनकर करवाई पत्नी की दूसरी शादी, हनीमून पर गई महिला और फिर....
Share:

देहरादून: उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को अरेस्ट किया है, जो अपने पति के इशारे पर शादियां करती थीं। फिर गहने-पैसे लेकर फरार हो जाती थी। इस लुटेरी दुल्हन ने चंडीगढ़ के एक शख्स से शादी विवाह उसे धोखा दिया। शादी के कुछ दिनों बाद ही लुटेरी दुल्हन ससुराल से 50 हजार रुपए और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के साथ उसके असली पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस गिरोह का मास्टरमाइंड उसका पति ही है। ये दोनों अपने आप को भाई-बहन की तरह पेश करते थे। इस फ्रॉड कपल को हरिद्वार से पकड़ा गया। इनका असली नाम अंजलि और महावीर है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अंजलि अपना नाम बदलकर यानी पूजा बनकर चंडीगढ़ के रहने वाले युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों ने 18 दिसंबर को विवाह कर लिया था। 7 जनवरी को दोनों हनीमून पर हरिद्वार आए थे। दोनों एक होटल में ठहरे थे। इसी बीच अंजलि मौका देखकर 50,000 रुपए और जेवरात लेकर भाग निकली।

पीड़ित युवक ने कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि इससे पहले कि अंजलि और महावीर वहां से फरार हो जाते, दोनों को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। महावीर ने अंजलि को बहन बताकर पीड़ित युवक से मिलवाया था। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने पहले भी ऐसी कई धोखाधड़ी की होंगी।

बिहार में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले

सुरक्षा बल की चौकी पर हमला, इतने अपराधियों ने मिलकर ​घटना को दिया अंजाम

प्रयागराज: 6 वर्षीय मासूम से खेत में सामूहिक दुष्कर्म, रेप के बाद हत्या कर फेंका शव

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -