उत्तराखंड में ग्लेशियर त्रासदी पर बोलीं उमा भारती- 'मैं पावर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ थी'
उत्तराखंड में ग्लेशियर त्रासदी पर बोलीं उमा भारती- 'मैं पावर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ थी'
Share:

भोपाल: बीजेपी नेता उमा भारती ने बीते रविवार को एक बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि, 'ग्लेशियर टूटने के कारण हुई त्रासदी चिंता का विषय होने के साथ-साथ चेतावनी भी है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि, 'मंत्री रहते हुए वह गंगा और उसकी मुख्य सहायक नदियों पर बांध बनाकर पनबिजली परियोजनाएं लगाने के खिलाफ थीं।' आप तो जानते ही होंगे उमा भारत एनडीए के पहले कार्यकाल जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री थी। बीते रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा था कि, 'ग्लेशियर टूटने से पनबिजली परियोजना को नुकसान पहुंचा है और भीषण त्रासदी आई है। हिमालय के ऋषि गंगा में हई या त्रासदी चिंता का विषय होने के साथ-साथ चेतावनी भी है।'

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'इस संबंध में मैंने अपने मंत्रालय की तरफ से हिमालय उत्तराखंड के बांधों के बारे में जो हलफनामा दिया था उसमें यही आग्रह किया था की हिमालय एक बहुत संवेदनशील स्थान है इसलिए गंगा और उसकी मुख्य सहायक नदियों पर पनबिजली परियोजना नहीं बनने चाहिए।' इसी के साथ उन्होंने यह तक कहा है कि, 'उस फैसले से बिजली आपूर्ति में होने वाली कमी को राष्ट्रीय ग्रिड के द्वारा पूरा किया जा सकता था।'

वैसे उमा भारती का कहना यह भी है कि वह बीते शनिवार के दिन उत्तरकाशी में थीं और अभी इस समय वह हरिद्वार में हैं। अब बात करें ग्लेशियर टूटने के बारे में तो बीते कल उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में नंदा देवी ग्लेशियर टूटने से धौली गंगा नदी में भीषण बाढ़ आई है। जिसे लेकर सभी चिंतित हैं।

आज का पंचांग क्या कह रहा है जानिए यहाँ

अपने गानों के लिए आज भी आज भी याद किए जाते है जगजीत सिंह

करीना कपूर ने दी करण जौहर के जुड़वां बच्चों रूही और यश को जन्मदिन की बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -