आज उत्तराखंड में होगा कैबिनेट विस्तार, 11 मंत्री लेंगे शपथ
आज उत्तराखंड में होगा कैबिनेट विस्तार, 11 मंत्री लेंगे शपथ
Share:

उत्तराखंड: उत्तराखंड का मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद तीरथ सिंह रावत अब अपने कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाओं में है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज ही किया जाने वाला है। आज शाम को 5 बजे इस आयोजन को किया जाने वाला है। वैसे आपको पता हो तो इससे पहले उत्तराखंड बीजेपी के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आज ही यानी शुक्रवार को कहा है कि, 'कैबिनेट विस्तार आज होगा। दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) से नाम मिलने के बाद आज शाम वे शपथ लेंगे।' केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी बताया है कि, 'संसदीय बोर्ड वहां चर्चा कर रहा है, वे हमें नाम भेजेंगे जिन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।' एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में दुष्यंत गौतम ने बताया, 'कुल 11 मंत्री शपथ लेंगे।'

वैसे आपको पता हो तो इससे पहले आज ही यानी शुक्रवार को ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। जी दरअसल उत्तराखंड में अगले साल के शुरुआती महीनों में विधानसभा चुनाव होने के लिए तैयार हैं। इसी वजह से पार्टी नेताओं में उभरे असंतोष को कम करने की भरपूर कोशिश हो सकती है।

अब आज होने जा रहे कैबिनेट विस्तार में त्रिवेंद सिंह रावत सरकार में मंत्री रहे पुराने चेहरे भी नजर आएँगे और कई नए लोगों को भी पहली बार मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों के मंत्री बनने के नामों की चर्चा हो रही है उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला, दिवंगत प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत का नाम भी प्रमुख तौर पर शामिल है।

हिना खान की अदाएं कर रही है फैंस को पागल, वीडियो देख बोले फैन- मार ही डालो सबको...

जोधपुर में तेजी से बढ़ रहा जुर्म, 2 गैंगस्टरों के बीच दिनदहाड़े जमकर हुई फायरिंग

दिल्ली हाई कोर्ट ने टूलकिट मामले में एक अन्य कार्यकर्ता को गिरफ्तारी से दी सुरक्षा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -