बकरी का रेप कर रहा था वसीम, मिमयाना सुन पहुँच गई सलमा और फिर...
बकरी का रेप कर रहा था वसीम, मिमयाना सुन पहुँच गई सलमा और फिर...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बकरी के साथ बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपित का नाम वसीम है। सलमा नामक एक महिला ने वसीम पर यह इल्जाम लगाया है। पुलिस ने वसीम को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना रविवार (6 नवम्बर) की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना चरथावल थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव कुल्हड़ी की है। यहाँ की निवासी सलमा ने पुलिस को शिकायत देते हुए 25 वर्षीय वसीम पर अपनी बकरी के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। मुनव्वर की बीवी सलमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घटना के दिन घर पर बँधी उसकी अचानक बकरी गायब हो गई। वह अपनी बकरी को खोज ही रही थी। इसी बीच एक घर के अंदर से बकरी के जोर-जोर से मिमियाने की आवाजें आने लगीं। सलमा ने अपनी बकरी की आवाज पहचान ली और घर में पहुंची। वहाँ उसने देखा कि बकरी के साथ वसीम बलात्कार कर रहा था।

आरोप है कि जब सलमा ने वसीम को पकड़ने की कोशिश की, तो वह सलमा को धक्का देकर फरार हो गया। शिकायत में सलमा ने बकरी की आयु 1 साल बताई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की, तो मामला सही पाया गया। सलमा ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने वसीम से उसकी करतूत के संबंध में सवाल किया, तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी। वसीम को IPC की धारा 377, 504, 506 के साथ पशु क्रूरता अधिनियम 3 /11 के तहत अरेस्ट किया गया है।

हरियाणा: टोल प्लाजा पर पकड़ा गया गौमांस से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

कर्ज से परेशान होकर बुजुर्ग दंपत्ति ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला, नाज़ायज़ संबंधों में आता था आड़े

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -