विकास दुबे एनकाउंटर: 6 माह से फरार चल रहा 'गैंगस्टर' का गुर्गा विपुल दुबे गिरफ्तार
विकास दुबे एनकाउंटर: 6 माह से फरार चल रहा 'गैंगस्टर' का गुर्गा विपुल दुबे गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: उत्‍तर प्रदेश के बहुचर्चित विकास दुबे केस में छह महीने से फरार इनामी बदमाश विपुल दुबे को पुलिस ने सजेती क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया है। वह घटना के बाद से ही फरार था और गिरफ्तारी पर IG ने 50 हजार का इनाम भी रखा था। अपराध शाखा, एसटीएफ की टीमें घाटमपुर पहुंच गई हैं। विपुल से पूछताछ कर रही हैं।

दो जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित 8 पुलिसकर्मयों की हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने विकास दुबे सहित आठ आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। घटना के बाद से ही विपुल दुबे फरार चल रहा था। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं थी, किन्तु कुछ पता नहीं चल पा रहा था। देर रात सजेती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस के साथ बरामद किया गया है। घटना के बाद से अब तक पुलिस ने 42 लोगों को अरेस्ट कर चार्जशीट दायर कर दी थी। विपुल पर घटना की साजिश और विकास दुबे के साथ अपराध में लिप्त होने का इल्जाम है। सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिकरू कांड के एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, SBI ने तीन कंपनियों के बहीखातों को बताया फ्रॉड

रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने की यूएस कैपिटल में हिंसा की निंदा

पेट्रोल की कीमतों में आई बढ़त, डीजल का रहा ये हाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -