सलमान ने लगाया पाकिस्तानी झंडा, तो अरमान ने तोड़ा भगवा ध्वज.., 4 गिरफ्तार
सलमान ने लगाया पाकिस्तानी झंडा, तो अरमान ने तोड़ा भगवा ध्वज.., 4 गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सलमान नामक एक युवक पर अपने घर की छत पर पाकिस्तानी ध्वज फहराने का इल्जाम है। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने झंडे को जब्त कर आरोपित को अरेस्ट कर लिया। सलमान की इस हरकत पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी 12 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को दी है। वहीं, इसी दिन एक अन्य घटना में राजस्थान के जालोर में भगवा ध्वज तोड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार किए गए।

 

पहला केस उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के थाना तरयासुजान के अंतर्गत आने वाले गाँव बेंदूपार मुस्तकिल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने घर वालों के इंकार करने पर भी छत पर पाकिस्तानी झंडा लगाया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और झंडा उतरवा सलमान को अरेस्ट कर लिया। जिले के एडिशनल पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने घटना और कार्रवाई की पुष्टि की है। इस घटना के वायरल वीडियो में छत पर एक ऊँचे डंडे में पाकिस्तानी झंडा लगा नज़र आ रहा है। झंडे के पास एक लड़के के साथ एक महिला खड़ी नज़र आ रही है। वीडियो किसी ने दूर से बनाया है।

 

दूसरी घटना राजस्थान के जालोर जिले की है। यहाँ, अस्पताल चौराहे पर लगे एक भगवा ध्वज को 3 आरोपितों ने तोड़ डाला। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अरमान खान, मंसूर अहमद और मोहम्मद असलम को अरेस्ट किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 12 अगस्त 2012 (शुक्रवार) को की है। पुलिस ने तीनों आरोपितों पर धारा 124-A, 153-A, 295- A व 295 IPC के तहत एक्शन लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपित जालोर के ही अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अरमान राजस्थान पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात है। 

कब्रिस्तान की दीवार से टिकी हुई मिली लड़की की सिर कटी लाश, कातिलों ने चादर में बांधकर फेंका

इन अनोखे पति-पत्नी का कांड कर देगा आपको हैरान, एक है नेता तो दूसरा बना 'रॉबिनहुड'

एक 'करीना' ऐसी भी.., जिसे मिली केवल 'हिन्दू' होने की सजा, उसकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -