गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरे लगाकर लड़कियों के वीडियो बनता था डॉक्टर का बेटा, ऐसे खुली पोल
गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरे लगाकर लड़कियों के वीडियो बनता था डॉक्टर का बेटा, ऐसे खुली पोल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक जाने माने आंखों के डॉक्टर के बेटे की करतूत ने सभी को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, डॉक्टर के बेटे ने अपने घर की तीसरी मंज़िल पर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में शॉवर में स्पाई कैम लगाया था और वह लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बनाता था। लड़कियों की शिकायत पर उसे कर्नलगंज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के कम्प्यूटर लैब से 9 हार्ड डिस्क, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, कम्प्यूटर और आपत्तिजनक समान मिले हैं।

इसके साथ ही एक डायरी भी मिली है, जिसमें सैकड़ों लड़कियों के नम्बर लिखे हुए पाए गए हैं। आरोपी आशीष के पास से बरामद हार्ड डिस्क में लड़कियों के नग्न वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस को संदेह है कि ये उन लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। इसके साथ ही पुलिस को शक है कि आशीष इन वीडियो को सोशल मीडिया पर बेचता भी था। इस पर भी छानबीन की जा रही है। सभी बरामद सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। दरसअल, शहर के म्योहाल चौराहे के पास आंखों के डॉक्टर के पुत्र आशीष खरे ने अपने घर के एक मंजिल पर गर्ल्स हॉस्टल खोल रखा है।

आशीष ने लड़कियों के बाथरूम में लगे शॉवर में कैमरा लगा दिया और वो केवल लड़कियों को ही कमरे देता था। वो भी कम कीमतों पर। आशीष लड़कियों के न्यूड वीडियो अपनी कम्प्यूटर लैब में देखा करता था और उन वीडियो को वो हार्ड डिस्क में सेव कर लेता था। ऐसे वीडियो से भरी 9 हार्ड डिस्क पुलिस ने बरामद की है।

'मैं रवि नहीं, वसीम हूँ...', खुद को ब्राह्मण बताकर 5 सालों तक हिन्दू लड़की का बलात्कार करता रहा आरोपी

बांदा में नर्सिंग कर रही युवती की निर्मम हत्या, कातिल पति फरार

बदमाशों का आतंक! RTI कार्यकर्ता की दिन-दहाड़े कर डाली हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -