भाजपा की महिला नेता को धोखे से पिलाया नशीला पदार्थ, फिर अब्दुल्ला और दोस्तों ने किया समूहिक बलात्कार
भाजपा की महिला नेता को धोखे से पिलाया नशीला पदार्थ, फिर अब्दुल्ला और दोस्तों ने किया समूहिक बलात्कार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला नेता के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप के इस मामले में समुदाय विशेष की एक महिला और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्री हैं। मुख्य आरोपित का नाम अब्दुल्ला बताया गया है। मामला 2 सम्प्रदायों का होने की वजह से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन बन गया है।

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार (21 दिसम्बर) की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी का है। घटना का वक़्त रात 8 बजे का है। पीड़िता 3 बच्चों की माँ हैं। उनका अपने पति से झगड़ा चल रहा है। आरोप है कि समुदाय विशेष की एक महिला ने भाजपा नेत्री को फोन कर अपने घर पर बुलाया था। 

इस दौरान भाजपा नेत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने प्रेमी अब्दुल्ला और उसके 2 साथियों को बुलाया। इन्होंने बेहोशी की हालत में ही भाजपा नेत्री के साथ सामूहिक बलात्कार किया। अगली सुबह बेहोशी की स्थिति में पीड़िता एक पार्क में मिली। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया। होश में आने पर महिला नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। मेरठ के SSP प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।

सीबीआई ने 60,000 करोड़ रुपये के पर्ल्स पोंजी घोटाले में 11 लोगों को हिरासत में लिया

एकतरफा प्यार का शिकार बनी लड़की, सिरफिरे आशिक ने चाक़ू से गोदा

कर्नाटक में हशीश का तेल जब्त, दो गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -