'ऐसी सजा देंगे कि रूह कांप जाएगी..', लखीमपुर में दो दलित लड़कियों की मौत पर बोले ब्रजेश पाठक
'ऐसी सजा देंगे कि रूह कांप जाएगी..', लखीमपुर में दो दलित लड़कियों की मौत पर बोले ब्रजेश पाठक
Share:

लखनऊ: लखीमपुर खीरी कांड को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद करार दिया है। उन्होंने कहा है कि, पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि घटना का खुलासा हो चुका है और छह आरोपियों की शिनाख्त छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में की गई है। शुरुआती जांच में पाया गया कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने उनका बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि, सभी आरोपियों को अरेस्ट कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की आत्मा भी कांप उठेगी। पीड़ितों को इंसाफ दिया जाएगा। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए कार्यवाही होगी। 

क्या है लखीमपुर कांड:-

बता दें कि, लखीमपुर खीरी कांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार शाम एक पेड़ से दो नाबालिग दलित बहनों की लाश लटकी पाए जाने के बाद छह लोगों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी जख्मी हो गया। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि छह आरोपियों की पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों लड़कियों को पास के एक खेत में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले सोहेल और जुनैद ने उनके साथ बलात्कार किया।

बताया गया कि लड़कियों द्वारा कहा गया था कि आरोपी उनसे शादी करें। इसके बाद आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद लड़कियों की लाश को पेड़ से लटकाने में जुनैद और सोहेल का साथ हाफिजुल, आरीफ और करीमुद्दीन ने दिया। एसपी सुमन ने कहा कि छोटू को छोड़कर सभी आरोपी लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के निवासी थे। छोटू, जो पीड़िता का पड़ोसी था, ने दोनों लड़कियों को आरोपी से मिलवाया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगले कुछ घंटों में लड़कियों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इंदिरा गांधी भी थी जिनकी काबिलियत की मुरीद, जानिए उन 'सुब्रमण्यम स्वामी' के बारे में दिलचस्प बातें

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी ये बड़ी खबर, जानिए क्या है खास?

बीमार पिता को अपना लिवर देना चाहता था नाबालिग बेटा, जब तक SC फैसला देता, हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -