जमीन विवाद में दबंग ने पति-पत्नी को मारी गोली, गाँव में मचा हड़कंप
जमीन विवाद में दबंग ने पति-पत्नी को मारी गोली, गाँव में मचा हड़कंप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पांडेयपुर ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाले चक दुखर गांव में मंगलवार सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने पति-पत्नी को गोली मार दी। 55 साल के छांगुर पाल व उनकी 52 वर्षीय पत्नी बुधना देवी को पेट में गोली लगी है। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि छांगुर पाल और देवराज पाल के बीच ग्राम सभा द्वारा दिए गए पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर बहुत समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह आरोपित देवराज उस पर निर्माण करा रहा था। जिसका छांगुर राम ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि देवराज ने तमंचा निकालकर गोलीबारी कर दी। गोली छांगुर राम के पेट में लगी। पत्नी बुधना देवी ने विरोध किया तो उसे भी गोली मार दी गई। गोली चलने से गांव में सनसनी फैल गई। इससे पहले कि लोग जुटते आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी देवराज सहित चार लोगों के खिलाफ सुरियावा थाने में हत्या क कोशिश सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों के अरेस्ट कर लिया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है।

शादी के 1 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, तो सास ने जेठ से करवा दिया बलात्कार

'रुपए और गहने घर के बाहर लेटर बॉक्स में डाल दो..', आसनसोल में गुमनाम चिट्ठी से दहशत

गाय का बलात्कार करने वाला शाहबुद्दीन हुआ गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -