बिना अध्यक्ष के UP कांग्रेस के नेता हताश, अब केवल प्रियंका गांधी से आस
बिना अध्यक्ष के UP कांग्रेस के नेता हताश, अब केवल प्रियंका गांधी से आस
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से इस्तीफा मांग लिया गया था। हाईकमान के निर्देश पर ऐसा हुआ भी, मगर आज लगभग 3 महीने बीत चुके हैं और प्रदेश इकाई बिना किसी मुखिया के काम कर रही है। अब सूबे के कांग्रेस नेताओं को चुनावी तैयारियों का डर सताने लगा है। इसके साथ ही खबर है कि वे पार्टी नेतृत्व तक भी पहुंचकर अपनी बात नहीं कह पा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के कई नेताओं को चिंतन शिविर से पहले नया अध्यक्ष मिलने की आस थी, मगर ऐसा नहीं हो सका। परिणाम यह हुआ कि उदयपुर में आयोजित मंथन शिविर में यूपी कांग्रेस को मजबूत प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे से कांग्रेस नेताओं की आस जगी थी। हालांकि, उस दौरान भी मायूसी ही मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने पार्टी का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया और कहा कि अब अधिक मेहनत करना शुरू कर देना चाहिए। मगर UPCC प्रमुख की टल रही नियुक्ति ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि, 'प्रियंका कोरोना से पीड़ित हैं और सभी जानते हैं कि फैसला उन्हें लेना है, क्योंकि वह प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी हैं। मगर जब अन्य पार्टियां आगामी निकाय चुनाव और यहां तक कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी हैं, हमारे पास प्रदेश इकाई का अध्यक्ष तक भी नहीं है।' उन्होंने कहा कि, 'हमें डर है कि यूपी में पार्टी को दोबारा तैयार करने के लिए बेहतर प्रबंध करने के प्रयास में हम दौड़ में पिछड़ जाएंगे।'

पैगम्बर विवाद पर सामने आया दिग्विजय सिंह का बयान, नड्डा से लेकर CM योगी तक.. सबको घेरा

विधानसभा चुनाव में लड़ाई, उपचुनाव में दोस्ती.., आखिर क्या हैं कांग्रेस की इस चाल के सियासी मायने ?

हिमाचल प्रदेश चुनाव: एंटी इनकंबेंसी का डर ! बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट कटेगी भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -