पति को चोरी के आरोप में भिजवाया जेल, फिर प्रेमी संग फरार हो गई 5 बच्चों की माँ
पति को चोरी के आरोप में भिजवाया जेल, फिर प्रेमी संग फरार हो गई 5 बच्चों की माँ
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला अपने पति और 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का पति अब पत्नी की तलाश में पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। उसका कहना है कि पत्नी पूरे जेवर और जमा पूंजी भी अपने साथ ले गई है। उसने मामले की शिकायत की है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला बरेली के सीबीगंज क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले पीड़ित शख्स ने कहा कि उसने टेंपो बेचकर घर में लगभग 27 हजार रुपए रखे थे। वह जब काम से घर लौटा, तो घर पर पत्नी नहीं थी। इसके बाद आसपास पता किया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। सभी बच्चे घर पर थे, मगर पत्नी गायब थी। घर में देखा तो आभूषण और कैश भी नहीं था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का जावेद नामक एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जावेद श्यामगंज में फल का ठेला लगाता है। पीड़ित ने कहा कि जावेद के साथ पत्नी का संबंध कब से चल रहा है, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसकी पत्नी लगभग 25 दिन पहले जावेद के साथ चली गई है।

पीड़ित पति ने कहा कि पत्नी ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। पीड़ित ने कहा कि वह 14 माह तक जेल की सजा काटता रहा। इसके बाद जब घर लौटा, तो पत्नी घर पर ही थी, मगर इसके कुछ दिनों बाद वह फरार हो गई। इस बीच पत्नी ने धोखाधड़ी से मकान भी अपने नाम लिखवा लिया था। पीड़ित का कहना है कि वह मामले में कई बार पुलिस से न्याय की गुहार लगा चुका है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पत्नी अपने साथ 27 हजार रुपए और सोने के कुंडल व पायल ले गई है।  पीड़ित ने कहा कि उसके 5 बच्चे हैं, जिन्हें छोड़कर पत्नी जावेद के साथ फरार हो गई है। वह कभी जावेद से नहीं मिला। केवल इतना पता है कि वह फल बेचता है।

PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के नाम पर हुई ठगी, हैरान कर देने वाला है मामला

बाप ने ही किया अपनी 13 वर्षीय बेटी से बार-बार बलात्कार, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा

कोचिंग नहीं जाना चाहता था 11 साल का बच्चा, तो उठाया ऐसा कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -