PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के नाम पर हुई ठगी, हैरान कर देने वाला है मामला
PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के नाम पर हुई ठगी, हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

मुंबई: पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम पर किताब प्रकाशित करने के नाम पर ठगी की घटना सामने आई है। दरअसल, 49 वर्षीय आनंद केशव सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आलोक तिवारी नाम के व्यक्ति द्वारा बिना किसी आधिकारिक इजाजत के पीएम के कार्यक्रम मन की बात पर किताब प्रकाशित करने के बात सोशल मीडिया पर की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का उपयोग करते हुए सबको बताया हुआ है कि वह मन की बात के ऊपर सार ग्रंथ नाम से किताब प्रकाशित करने जा रहा है। किताब मार्च 2023 में प्रकाशित होगी तथा इसे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिवारी और अन्य द्वारा नई दिल्ली में 'सार ग्रंथ' प्रकाशित करने की झूठी खबर सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत तौर पर ब्रोशर भेजकर दी जा रही है। इसके बदले में वह चंदा इकट्ठा कर रहा है।

आरोप है कि शिकायतकर्ता से भी 4001 रुपये की ठगी की गई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि इस बात की भी संभावना है कि किताब के नाम पर मुंबई में कई अन्य व्यक्तियों एवं उद्यमियों को भी इसी प्रकार से ठगा गया हो। इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई अपराध शाखा की यूनिट-11 से की है। शिकायत के आधार पर अफसर आगे की तहकीकात में जुट गए हैं। 

बाप ने ही किया अपनी 13 वर्षीय बेटी से बार-बार बलात्कार, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा

'केजरीवाल जैसे लिखकर भी नहीं देते कोहली..', भगवंत मान पर क्यों भड़के विराट के फैंस ?

चाचा शिवपाल को डिंपल की जीत का क्या इनाम देंगे अखिलेश यादव ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -