लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही 'उरी', रिलीज के छठे दिन किया इतना कलेक्शन
लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही 'उरी', रिलीज के छठे दिन किया इतना कलेक्शन
Share:

जम्मू कश्मीर के उरी में मौजूद आर्मी कैंप पर हुए हमले को शायद ही कोई भूला होगा। आतंकियो ने सुबह तड़के अटैक किया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद इस हमले का बदला लेने के लिए 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारतीय जवानों ने एलओसी में घुसकर आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। उसी सच्ची घटना पर आधारित 'उरी' द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म बनाई गई है।

Video : 18वीं सालगिरह पर ट्विंकल ने किया अक्षय के साथ ऐसा बर्ताव, जानें क्या होगी बात

धमाल मचा रही है उरी

जानकारी के लिए बता दें इस फिल्म में विक्की कौशल अहम भूमिका में हैं। वही फिल्म में यामी गौतम भी हैं साथ ही कई अन्य कलाकारों ने भी अहम रोल अदा किया है। विक्की कौशल की फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज के छठे दिन 7 करोड़ 73 लाख रूपए का कलेक्शन किया है। एक छोटे बजट की फिल्म के लिए हफ्ता पूरा होने से एक दिन पहले किया गया यह कलेक्शन मायने रखता है क्योंकि फिल्म को 8 करोड़ 20 लाख रूपए से ओपनिंग मिली थी।

वाय चीट इंडिया मूवी रिव्यू : इमरान की एक्टिंग के कायल हुए दर्शक, शिक्षा प्रणाली की खुल गई पोल

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म की कुल कमाई अब 63 करोड़ 54 लाख रूपए हो गई है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद कौशल की यह फिल्म पहले हफ्ते 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। वीकेंड तक 100 करोड़ रूपए मिल जाते हैं तो 100 करोड़ी फिल्मों स्त्री, राजी और बधाई हो से भी तेजी से कमाई कर एक नया इतिहास रचा है।

कुछ ऐसी चल रही है पीएम मोदी की बायोपिक पर तैयारी

न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करवाकर स्वदेश लौट चुके हैं इरफान

सूर्यवंशी : नहीं दिखेगी ये जोड़ी साथ, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -