भारत का गलत नक्शा दिखाने पर फंसा ट्विटर, MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
भारत का गलत नक्शा दिखाने पर फंसा ट्विटर, MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Share:

नई दिल्ली: गाजियाबाद केस में कर्नाटक उच्च न्यायालय से राहत लेकर आए ट्विटर इंडिया के एमडी एक दूसरी समस्यां में फंसते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। J&K और लद्दाख को भारत से बाहर दिखाने पर ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष महेश्वरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बजरंग दल के नेता प्रवीन भाटी ने दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर दूर बुलंदशहर में महेश्वरी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। उनके साथ ट्विटर इंडिया की न्यूज पार्टनरशिप हेड अमृता त्रिपाठी को भी नामजद किया गया है। ये मामला आईपीसी की धारा 505 (2) के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि टेक कंपनी भारत में वैमनस्य को बढ़ावा देने में लगी है। वो व्यक्तियों के बीच घृणा की स्थिति बना रही है। इसमें आईटी एक्ट की धारा 74 को भी सम्मिलित किया गया है।

हालांकि, भारी विरोध के पश्चात् ट्विटर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को भारत से बाहर बताने वाले विरूपित नक्शे को अपने पोर्टल से हटा लिया। इसमें ट्विटर के पोर्टल भारत का विरूपित नक्शा दर्शा रही थी, जिसमें जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख को एक अलग देश दिखाया गया था। ट्विटर बैन का हैशटेग लगभग 17,000 ट्वीट के साथ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। बढ़ते विरोध के मध्य सोमवार शाम को ट्विटर ने विरूपित नक्शे को हटा लिया। ट्विटर पोर्टल पर करियर खंड में ‘ट्वीप लाइफ’ शीर्षक के तहत यह साफ़ गड़बड़ी दिखाई दी थी। यह पहला अवसर नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत ढंग से पेश किया है। इससे पूर्व उसने लेह को चीन का भाग दिखाया था। 

भारत में वैक्सीन कवरेज 32.85 करोड़ के हुआ पार

ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं था स्मार्ट फ़ोन, तो 5वीं क्लास की बच्ची ने किया कुछ ऐसा कि बन गई लखपति

सुशांत सिंह के निधन के 1 साल बाद रिया के चेहरे पर फिर लौटी मुस्कराहट, शेयर की ये तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -