रोज़ बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुँच जाता था तौहीद, लेडी डॉक्टर के साथ करता था..
रोज़ बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुँच जाता था तौहीद, लेडी डॉक्टर के साथ करता था..
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीमार होने का बहाना बना कर MBBS की पढ़ाई के साथ-साथ ही मेडिकल प्रैक्टिस कर रही एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट के अनुसार, तौहीद अली नामक शख्स पिछले करीब 1 महीने से मरीज बन कर अस्पताल पहुँच जाता था। इस दौरान वो अस्पताल के कर्मचारियों से महिला डॉक्टर के न दिखने पर सवाल करता था और उनके बारे में जानकारी लेता था। जब ये हरकतें हद से अधिक बढ़ गई, तो शनिवार (19 नवम्बर) को अस्पताल के कर्मचारियों ने तौहीद अली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपित पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता GSVM मेडिकल कॉलेज की छात्रा है और यह घटना स्वरूप नगर थानाक्षेत्र के हैलट अस्पताल की है। यहाँ एक महिला डॉक्टर OPD में पदस्थ थी। डॉक्टर MBBS की स्टूडेंट थी, जो अस्पताल में प्रैक्टिस भी करती थीं। कुछ दिनों पहले तौहीद अली वहाँ उपचार के लिए आया था, जहाँ उसे उसके द्वारा बताई गई बीमारी के अनुसार उसे दवा दे दी गई थीं। इसके बाद तौहीद किसी न किसी बहाने से लगातार अस्पताल आने लगा और लेडी डॉक्टर के बारे में पूछने लगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी डॉक्टर के न मिलने पर तौहीद अस्पताल के बाकी स्टाफ से उनके बारे में काफी सवाल पूछता था। वो बिना वजह OPD में बैठ कर डॉक्टर को इशारे करता था। आरोप यह भी है कि तौहीद अक्सर अलग-अलग बीमारियों के पर्चे बनवाता था और इस दौरान वो लेडी डॉक्टर को घूरता रहता था। तौहीद पर आरोप है कि वो ड्यूटी खत्म करने के बाद हॉस्टल जा रही लेडी डॉक्टर का पीछा भी करता था। शुरू में तो पीड़िता ने तौहीद की इन हरकतों को नज़रअंदाज़ किया, मगर बाद में उसने अपने साथियों से इस हरकत के बारे में जानकारी दी।

जिसके बाद शनिवार को  मेडिकल छात्रा के साथियों ने तौहीद को पकड़ कर उसे पीट दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में तौहीद ने खुद को जाजमऊ के KDA कालोनी का रहने वाला बताया है। पुलिस के सामने तौहीद ने छात्रा का पीछा करना कबूल किया है। तलाशी में उसके पास से अलग-अलग पर्चे भी बरामद हुए हैं। जिस दिन तौहीद पकड़ा गया, उस दिन वो आँख में बीमारी का बहना बना कर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल के CCTV फुटेज में भी तौहीद की कई बार की इंट्री नज़र आ रही है।

अपने दोनों बच्चों को कुंड में धकेलकर खुद भी कूद गई माँ.., तीनों की मौत

कलियुगी बेटों ने संपत्ति के लिए बूढी माँ को पीट-पीटकर घर से निकाला, SSP दफ्तर पहुंची शिकायत

फूफा ने किया 9 वर्षीय भतीजी का बलात्कार, हत्या कर जंगल में फेंका शव

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -