दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को फेंका छत से नीचे
दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को फेंका छत से नीचे
Share:

हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र का है। इस मामले में एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मकान की छत से नीचे फेंक दिया है। वहीं परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया। इस मामले में पीड़ित के पिता ने पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दायर करवा दी है। वहीं कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में क्षेत्र के गांव उसंड़ निवासी श्यामलाल पुत्र द्वारिका प्रसाद ने बताया कि, 'उनकी बेटी स्वाति की 10 फरवरी 2019 को थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव डंडौली खेड़ा निवासी विकास के साथ हुई। शादी में उन्होंने 20 लाख रुपये खर्च किए, इनमें एक लाख रुपये नगद, चार लाख रुपये की कीमत के जेवरात शामिल हैं।'

अब इस मामले में पिता ने यह आरोप लगाया है कि 'इतना दहेज देने के बाद भी उसकी बेटी के ससुराल के लोग उसे एक लाख रुपये एवं कार मायके से लाने के लिए परेशान करने लगे। उनकी बेटी का मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। जब उसे पता चला, तो वह उसकी ससुराल गया और दामाद विकास को पांच लाख रुपये दिए। कुछ दिन बाद फिर से उसकी बेटी को परेशान किया जाने लगा। उनकी बेटी को मारपीट कर उनके घर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने पंचायत की, इसमें कुछ जिम्मेदार लोगों ने फैसला किया।'

इस मामले में यह भी आरोप है कि 'आठ नवंबर 2019 की रात में करीब आठ बजे उनकी बेटी को उसकी ससुराल के लोगों ने लाठी- डंडों से बेरहमी से पीटा और मकान की छत से नीचे फेंक दिया।' वहीं जैसे ही इस बारे में परिजनों को पता चला तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया रहा है। अब इस मामले में पुलिस जांच में लगी हुई है।

समलैंगिक प्रेमी को नही किया था कानून रूप से दफन, कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा

युवती ने दांत से काटकर अलग कर दिया लूटने आए चोर का अंगूठा

'भाभीजी गैंग' का पर्दाफाश, बिहार पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की ब्राउन शुगर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -