आदित्यनाथ ने कहा : UP की जनता चाहती है विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं
आदित्यनाथ ने कहा : UP की जनता चाहती है विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2017 के शुरूआती रूझान भाजपा के पक्ष में आने पर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है। मतदाताओं ने जिस तरह से मत दिए हैं उससे लगता है कि हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में फलीभूत होंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को नकार दिया है। दरअसल यह गठबंधन न तो देश हित में था और न ही प्रदेश हित में था।

जिसके कारण इनके गठबंधन को खारिजकर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता अब सपा बसपा या कांग्रेस के फर्जी नाम में नहीं आने वाली है उन्हें बिना भेदभाव के विकास और सुरक्षा चाहिए। विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं तुष्टिकरण की राजनीति के दिन लद गए हैं और वास्तव में सुशासन की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि सभी को चुनावी परिणामों का इंतजार है भाजपा का संसदीय बोर्ड जो तय करेगा वह किया जाएगा।

UP में रुझानों में BJP को बहुमत, मोदी लहर के सामने ध्वस्त हुआ कांग्रेस-सपा गठंबधन

बीजेपी 255 में से 180 सीट पर आगे

BJP 200 में से 130 सीट पर आगे

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -