बीजेपी 255 में से 180 सीट पर आगे
बीजेपी 255 में से 180 सीट पर आगे
Share:

लखनऊ। पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के रूझान अब सामने आ रहे हैं इन राज्यों में होने वाली मतगणना के तहत उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की मतगणना की प्रक्रिया भी शामिल है। मतगणना आज प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुई। इसके बाद विभिन्न सीटों के रूझान आने लगे। जो रूझान सामने आए उसके लिए सबसे पहले डाक मतपत्र अर्थात् पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। जिसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जब काउंटिंग प्रारंभ हुई तो प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई। इस दौरान जो परिणाम सामने आ रहे हैं उसके अनुसार सीट में से भारतीय जनता पार्टी और उनका सहयोगी दल 180 सीट पर आगे चल रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 40 गठबंधन सीट पर आगे है।

बसपा जो कि मायावती की पार्टी है वह 26 सीट पर आगे है और निर्दलीय व अन्य प्रत्याशी 9 सीटों पर बढ़त बनाए है। गौरतलब है कि शुरूआती रूझान में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं।  रूझान के अंतर्गत बहुमत से 50 सीट पीछे चल रही है। रूझानों में भाजपा गोरखपुर में 5 स्थानों पर आगे बने हुए है। आगरा में भाजपा 3 स्थानों पर आगे है। इटावा में भाजपा 1 और सपा 1 स्थान पर आगे है। 

100 सीटो के नतीजे : बीजेपी चल रही सबसे आगे

UP में बीजेपी 22 सीट पर आगे

UP में BJP ने लगाई सेंचुरी, अखिलेश पीछे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -