BJP 200 में से 130 सीट पर आगे
BJP 200 में से 130 सीट पर आगे
Share:

लखनऊ। पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम अब सामने आ रहे हैं इन राज्यों में होने वाली मतगणना के तहत उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की मतगणना की प्रक्रिया भी शामिल है। मतगणना आज प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुई। सबसे पहले डाक मतपत्र अर्थात् पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। जिसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। जब काउंटिंग प्रारंभ हुई तो प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई।

इस दौरान जो परिणाम सामने आ रहे हैं उसके अनुसार सीट में से भारतीय जनता पार्टी और उनका सहयोगी दल 130 सीट पर आगे चल रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 38 गठबंधन सीट पर आगे है। बसपा जो कि मायावती की पार्टी है वह 25 सीट पर आगे है और निर्दलीय व अन्य प्रत्याशिया 7 सीटों पर बढ़त बनाए है।

गौरतलब है कि शुरूआती रूझान में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खान रामपुर से पहले पीछे थे मगर अब वे आगे हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं। लोकप्रिय नेता संगीत सोम सरधना से आगे चल रहे हैं। मऊ से मुख्तार अंसारी जो कि बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे वे अब पीछे हो गए हैं। भाजपा की स्वाति सिंह भी पीछे चल रही हैं। वे सरोजिनीनगर से चुनाव में प्रत्याशी हैं। लखनऊ में भाजपा 4 स्थान पर पर और सपा 1 पर आगे चल रही है।

UP में बीजेपी 22 सीट पर आगे

राजनीति में सब संभव है, हम जीत रहे हैं

एक नदी के दो किनारे हैं सपा और बसपा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -