भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाओ! ओडिशा जाकर सीएम नवीन से मिले नितीश कुमार, आगे उद्धव-पवार से होगी मुलाकात
भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाओ! ओडिशा जाकर सीएम नवीन से मिले नितीश कुमार, आगे उद्धव-पवार से होगी मुलाकात
Share:

भुवनेश्वर: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज यानी मंगलवार (9 मई) को भुवनेश्वर में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता बनाने में जुटे नीतीश कुमार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इसके बाद नीतीश कुमार मुंबई जाएंगे और 11 मई को NCP प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। बता दें कि,  इससे पहले भी सीएम नीतीश कांग्रेस, AAP, सपा, TMC, लेफ्ट फ्रंट सहित अन्य पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को विशेष विमान के माध्यम से ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचे। भुवनेश्वर में उन्होंने भाजपा चीफ और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान JDU प्रमुख ललन सिंह और नीतीश सरकार में मंत्री संजय झा भी उपस्थित रहे। शाम को सभी पटना वापस चले जाएंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश और नवीन के बीच 2024 में विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि, नवीन पटनायक विपक्षी एकजुटता के अभियान में नीतीश का साथ देंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

बता दें कि, सीएम नीतीश 11 मई को मुंबई जाएंगे और NCP चीफ शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। इन दोनों नेताओं से भी नीतीश, भाजपा के खिलाफ एकजुट होने पर चर्चा करेंगे। बीते दिनों JDU के दिग्गज नेता देवेश चंद्र ठाकुर नीतीश का संदेश लेकर महाराष्ट्र गए थे। देवेश ने शरद और उद्धव से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने नीतीश की विपक्षी एकजुटता की पहल की तरफ सकारात्मक रुख दिखाया। इसके बाद अब नीतीश के खुद मुंबई जाकर उनसे बात करने का प्लान है।

'सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे हैं सीएम गहलोत की नेता...', राजस्थान कांग्रेस में फिर मची रार !

स्वर्ण मंदिर के पास 30 घंटों में दो ब्लास्ट, आतंकी हमले की आशंका ! NIA के बाद NSG भी पहुंची अमृतसर

खरगोन बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, पीएम मोदी ने जताया शोक, 4-4 लाख मुआवज़े का ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -