झारखंड में हुई अनोखी शादी, स्ट्रेचर पर दूल्हे ने लिए दुल्हन संग सात फेरे
झारखंड में हुई अनोखी शादी, स्ट्रेचर पर दूल्हे ने लिए दुल्हन संग सात फेरे
Share:

पलामू: झारखंड के पलामू से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है यहाँ एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां दूल्हा एंबुलेंस में बारात लेकर आया तथा स्ट्रेचर पर बैठकर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। शादी या यह अनोखा दृश्य मेदिनीनगर के शाहपुर स्थित कोयल रिवर व्यू होटल में देखने को मिला। दरअसल, एंबुलेंस वाली इस बारात की कहानी भी बहुत दिलचस्प है।

प्राप्त खबर के अनुसार, दूल्हे ने किसी शौक या मजे के लिए ऐसा नहीं किया। बल्कि इसके पीछे उसकी एक मजबूरी थी। दरअसल, 25 जून को गढ़वा जिले के कांडी गांव निवासी चंद्रेश मिश्रा की शादी पनेरी बांध निवासी प्रेरणा मिश्रा संग तय हुई थी। दोनों परिवार शादी को लेकर बहुत उत्साहित थे। किन्तु शादी से कुछ दिन पहले ही चंद्रेश का एक्सीडेंट हो गया। इस सड़क दुर्घटना में उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। चिकित्सकों ने कहा कि पैर ठीक होने में काफी समय लगेगा। जिस वजह से घर वालों ने तय किया कि शादी की दिनांक अब बदल देंगे। मगर शादी में होटल आदि की बुकिंग में दुल्हन पक्ष का बहुत खर्चा हो गया था।

ऐसे में अगर शादी की तारीख आगे बढ़ाई जाती तो उन्हें उसके अलग से चार्ज देने पड़ते। दूल्हे ने अपने होने वाले परिवार की समस्या को समझा तथा अपने घर वालों से कहा कि वह तय दिनांक में ही शादी करेगा। भले ही उसे एंबुलेंस में बैठकर ही शादी के मंडप तक क्यों न जाना पड़े। दूल्हे की बात सुनकर परिजन भी मान गए। फिर तय दिनांक को दूल्हा चंद्रेश एंबुलेंस पर सवार होकर शादी स्थल तक पहुंचा। फिर उसे स्ट्रेचर पर बैठाकर मंडप तक ले जाया गया। दूल्हा-दुल्हन ने फिर स्ट्रेचर के साथ ही 7 फेरे लिए। इस प्रकार यह शादी संपन्न हुई। वही अब यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सास ने बहू को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ पर्दाफाश

शादी के 2 महीने बाद ही युवक ने लगा लिया मौत को गले, चौंकाने वाली है वजह

खंडवा से लापता हुआ उज्जैन का आयकर अधिकारी, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -