देरी से कार्यक्रम प्रारंभ होने पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ हुए नाराज
देरी से कार्यक्रम प्रारंभ होने पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ हुए नाराज
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरूवार को 11वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सिविल सेवा अधिकारियों के बीच पहुंचे। मगर इस दौरान जब कार्यक्रम 12 मिनट देरी से प्रारंभ हुआ तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी। उन्होंने कार्यक्रम के देरी से प्रारंभ होने पर अपने अंदाज़ में उद्बोधन में उपस्थितों से चर्चा भी की।

उनका कहना था कि कार्यक्रम का समय 9.45 बजे था मगर अब इसका प्रारंभ 9.57 है। यह कार्यक्रम समय पर होना चाहिए था। कार्यक्रम यदि समय पर प्रारंभ होता तो ठीक रहता। यह ध्यान में रखना चाहिए कि आखिर कार्यक्रम में देरी क्यों हुई। उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सोच रहा था कि अधिकारियों को प्रतिष्ठा और अच्छा धन मिल जाता है।

काफी कम लोग ही होते हैं जो इतनी कम आयु में इस तरह के पद को प्राप्त कर पाते हैं, जो देश विश्व में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखे है उसका कारण भारत के अधिकारी भी हैं। लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में भारत के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपने कार्यकाल के दौरान डिग्री आॅफ कमिटमेंट के लिए जानी गई है। हमारा प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक भी महत्वपूर्ण योजनाऐं पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि नेता कुछ गलत कह देता है तो डरिए मत उसे कानून सम्मत बात बता दीजिए। आप अपने कानून के अनुसार कार्य कीजिए। यदि नेता माईक पर कुछ निर्देश देता है तो देने दीजिए।

पाकिस्तान ने लगाए कुलभूषण जाधव पर 7 आरोप

मोदीजी क्या हम सिर्फ बैठकर जाधव को मरते हुए देखेंगे?....

निश्चित है कि एक साल में बदलेगा कश्मीर, फर्क नहीं पड़ता कैसे बदलेगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -